{"_id":"65bfd46320affcad8206995d","slug":"water-and-sewerage-connections-cost-five-percent-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-112195-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पानी और सीवरेज कनेक्शन पांच फीसदी महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पानी और सीवरेज कनेक्शन पांच फीसदी महंगा
Sun, 04 Feb 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी और सीवरेज कनेक्शन लेना महंगा कर दिया है। कनेक्शन के रेट में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। इंटरलॉकिंग सड़क पर सीवरेज-पानी कनेक्शन के लिए 6,593 रुपये देने होंगे जबकि पानी के व्यावसायिक कनेक्शन के लिए 7,143 रुपये देने होंगे।
अगर आरसीसी सड़क है तो रोड कट के पानी-सीवरेज कनेक्शन में 11,451 रुपये और व्यावसायिक में 12,001 रुपये देने होंगे जबकि पहले पांच फीसदी इससे कम रेट थे। ये रेट जनस्वास्थ्य विभाग ने लागू कर दिए हैं। अवैध कनेक्शन पर भी विभाग सख्ती कर रहा है। इसके लिए कार्यकारी अभियंता के नेतृत्व में समिति गठित की गई है। ये समिति शहर में अवैध कनेक्शन काटेगी। फतेहाबाद शहर में दिसंबर 23 तक पानी का छह करोड़ रुपये बकाया है। इसके लिए गठित समिति में कार्यकारी अभियंता, जेई, एसडीसी, बिलिंग प्रभारी को शामिल किया गया है। समिति जांच करेगी कि कहीं पाइप लीकेज तो नहीं है। पानी के कनेक्शन पर मीटर है या नहीं है। बिल बकाया है तो उसे भरवाया जाएगा। स्वच्छ पानी के लिए सर्वे करेगी। शहर फतेहाबाद में पानी के 17,803 कनेक्शन है।
इंटरलॉकिंग सड़क में कनेक्शन के लिए ये करना होगा भुगतान
घरेलू कनेक्शन व्यावसायिक कनेक्शन
मीटर टेस्टिंग फीस : 50 रुपये 100 रुपये
पानी कनेक्शन फीस : 1,000 रुपये 1,000 रुपये
रोड कट फीस : 1,982 रुपये 1,982 रुपये
सीवर कनेक्शन फीस : 500 रुपये 1,000 रुपये
रोड कट फीस : 3,061 3,061 रुपये
आरसीसी सड़क पर कनेक्शन के लिए ये करना होगा भुगतान

रोड कट फीस : 3,961 रुपये 3,961 रुपये

रोड कट फीस : 5,940 रुपये 5,940 रुपये
पानी कनेक्शन के लिए ये चाहिए दस्तावेज
- पानी का मीटर
- परिवार पहचान पत्र
- रजिस्ट्री की फोटो कॉपी
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- घर के सामने खड़े होकर फोटो
- नगर परिषद की तरफ से एनओसी
ग्रामीण में बिल माफी को लेकर बंद किया पोर्टल
जनस्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में बकाया बिल को माफ करने की तैयारी में है और इसको लेकर पोर्टल भी बंद कर दिया गया है। विभाग घरेलू पानी बिल के 60 रुपये और मीटर न होने पर 120 रुपये वसूलता है। व्यावसायिक पानी बिल के 120 रुपये और मीटर न होने पर 1,250 रुपये वसूल किए जाते हैं।
विज्ञापन
कोट
विभाग ने पानी के अवैध कनेक्शन काटने के लिए समिति का गठन कर दिया है। ये समिति अवैध कनेक्शन काटकर बकाया बिल की वसूली करेगी। स्वच्छ पानी के लिए भी सर्वे करेगी। हर साल की तरह इस बार भी नए कनेक्शन को लेकर फीस में बढ़ोतरी की गई है।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।