फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Watchman fell down from the third floor of Mini Secretariat, died

लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल से नीचे गिरा चौकीदार, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Watchman fell down from the third floor of Mini Secretariat, died
लघु सचिवालय द्वितीय खंड की तीसरी मंजिल पर स्थित आबकारी एवं काराधान विभाग कार्यालय की खिड़की से गिरने से 52 वर्षीय चौकीदार गांव भूथनकलां निवासी सतीश की मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात को हुआ और बुधवार सुबह जिला परिषद कार्यालय में तैनात चौकीदार भगवान सिंह ने नीचे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मामले में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

शहर पुलिस ने मामले में परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। मामले के मुताबिक लघु सचिवालय द्वितीय खंड में तीसरी मंजिल पर आबकारी एवं काराधान विभाग का जिला कार्यालय है। कार्यालय की तरफ से यहां पर आउटसोर्सिंग पर गांव भूथनकलां निवासी चौकीदार सतीश को पिछले आठ साल से तैनात कर रखा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को चौकीदार सतीश कार्यालय में ड्यूटी कर रहा था। रात के समय किसी कारण से खिड़की से नीचे की तरफ देख रहा था। इस दौरान वह नीचे आ गिरा। रात भर सतीश का शव लघु सचिवालय के बाहर नीचे पड़ा रहा। सुबह करीब सात बजे जिला परिषद कार्यालय में तैनात भगवान सिंह ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां से वह नीचे गिरा।
विज्ञापन

कार्यालय में ही सोता था सतीश
चौकीदार सतीश आबकारी एवं काराधान विभाग के कार्यालय में ही चारपाई बिछाकर सोता था। घटना के बाद पुलिस ने जब जांच की तो कार्यालय में चारपाई मिली। चारपाई पर ही चौकीदार का मोबाइल मिला। बताया जा रहा है कि सतीश शराब पीने का भी आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चौकीदार के लघु सचिवालय द्वितीय खंड की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के मामले में परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed