{"_id":"6a2eebb8ef0c7d0d5f05adb6","slug":"waste-disposal-plant-in-bhuna-mired-in-controversy-drone-survey-of-dumping-sites-conducted-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155654-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना में कचरा निस्तारण प्लांट विवाद में फंसा, ड्रोन से डंपिंग साइटों का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना में कचरा निस्तारण प्लांट विवाद में फंसा, ड्रोन से डंपिंग साइटों का सर्वे
Sun, 14 Jun 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में कचरा डंपिंग साइट पर की स्थिति स्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में से चार में नगर निकाय से आई अधिकारियों की टीम ने कचरा डंपिंग साइटों का ड्रोन से सर्वे किया। इस दौरान टीम ने डंपिंग प्वाइंटों पर जमा कचरे की स्थिति देखी। टीम ने शनिवार शाम को फतेहाबाद और रविवार को रतिया, टोहाना और भूना में ड्रोन से सर्वे किया।
टीम अगले सप्ताह सर्वे में साइटों पर जमा कचरे की वास्तविक रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट आने बाद नगर परिषद साइटों पर जमा कचरे के निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। नगर निकाय जिले के पांच शहरों का एक ही जगह पर भूना में निस्तारण प्लांट लगवाना चाहता है लेकिन विवाद के चलते ये प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ रहा है। भूना निवासी इसको लेकर तैयार नहीं है।
इसके चलते करीब तीन माह से भूना में प्लांट के लिए लगाए गए टेंडर की प्रक्रिया अटकी हुई है। ऐसे में नगर निकाय जिले के चार शहरों में जमा कचरे का पहले निस्तारण करवाकर खाली करवाएगा। शहर फतेहाबाद के डंपिंग साइट पर वर्ष 2023 में निस्तारण हुआ था। करीब तीन साल से यहां पर कचरा जमा हो रहा है। अनुमान मुताबिक 22 हजार टन कचरा जमा हो चुका है।
विज्ञापन
-
भर चुकी है साइट, लग रही आग
नगर परिषद की बीघड़ रोड पर साढ़े तीन एकड़ जगह है। यहां पर नगर परिषद ने मुख्य कचरा संग्रह स्थल बना रखा है। नगर परिषद ने वर्ष 2014 से लेकर 2021 तक जमा हुए कचरे का निस्तारण करवाया। एजेंसी ने सात साल में जमा हुए 47 हजार टन कचरे का निस्तारण किया। इसके बाद फिर निस्तारण के लिए प्लांट लगा। अब फिर साइट भर चुकी है। हालात ये है कि यहां पर आग लगने की घटनाएं हो रही है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड भी कई बार नोटिस दे चुका है।
-
भूना में 24 एकड़ में लगना है प्लांट
नगर निकाय भूना में कचरा निस्तारण का प्लांट लगाना चाहता है। वहां पर जिले के पांच शहरों का कचरा एकत्रित होगा और फिर उसका निस्तारण किया जाएगा। ये प्लांट करीब 24 एकड़ में लगना प्रस्तावित है। कचरा निस्तारण के लिए नगर निकाय तीन साल के लिए टेंडर लगा चुका है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 3.62 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। हालांकि विरोध के चलते इस पर अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
-
डंपिंग साइट पर पुराना जो भी कचरा पड़ा है उसका निस्तारण किया जाना है। इस बारे में ड्रोन से मुख्यालय से आई टीम चार शहरों में सर्वे कर रही है।
- नरेंद्र कुमार, जेई, नगर परिषद