{"_id":"6a62766d85a941ff4f08982e","slug":"warning-of-state-wide-satyagraha-movement-from-august-10-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-157884-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रदेशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रदेशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन की चेतावनी
Fri, 24 Jul 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते कर्मचारी नेता बेगराज। संगठन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता में मानी गईं मांगों के क्रियान्वयन में देरी के विरोध में गुरुवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
यूनियन की ओर से चेतावनी दी कि यदि जल्द सभी आदेश जारी नहीं किए गए तो 10 अगस्त से प्रदेशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पूरे प्रदेश से दो पदयात्राएं भी निकाली जाएंगी। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुनील कुमार ने की जबकि मंच संचालन जिला सचिव हरपाल सिंह भूथन ने किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने डीडीपीओ के माध्यम से पंचायत मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला प्रधान सुनील कुमार, जिला सचिव हरपाल सिंह और सह सचिव बेगराज ने बताया कि मांगों को लेकर कर्मचारी 15 से 29 मई तक हड़ताल पर रहे थे। 29 मई को पानीपत में सरकार के साथ हुई वार्ता में 18 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार ने 30 जून तक सभी मांगों के नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि 30 जून को केवल एक पत्र जारी कर 2,100 रुपये मासिक मानदेय वृद्धि को एक जुलाई 2026 से लागू किया गया जबकि समझौते के अनुसार यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से प्रभावी होनी थी। शेष 16 मांगों पर अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने जनवरी से जून 2026 तक का 12,600 रुपये एरियर देने और उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग दोहराई। प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की भी निंदा की गई।
प्रदर्शन में पवन कुमार बनगांव, गुरदास रतिया, दर्शन सिंह जाखल, हरपाल सिंह टोहाना, अनिल कुमार भूना, पवन कुमार फतेहाबाद, जगदीश चंद्र नागपुर आदि मौजूद रहे।