{"_id":"6138fb7c8ebc3e83b54123f8","slug":"warning-of-parents-if-action-is-not-taken-on-all-three-teachers-then-the-names-of-the-children-will-be-deducted-from-the-school-fatehabad-news-hsr611152272","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों की चेतावनी, तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं की तो बच्चों का स्कूल से कटवा लेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों की चेतावनी, तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं की तो बच्चों का स्कूल से कटवा लेंगे नाम
विज्ञापन
टोहाना के स्कूल के बाहर मौजूद अभिभावक।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना शहर के एक स्कूल में शिक्षकों द्वारा 11वीं कक्षा के 40 बच्चों की पिटाई के मामले में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा संज्ञान लेने के बाद आखिरकार तीसरे दिन डीएसपी बिरम सिंह जांच के लिए महिला थाना की पुलिस को साथ लेकर स्कूल पहुंचे। डीएसपी ने आरोपी शिक्षकों के अलावा विद्यार्थियों के भी बयान दर्ज किए। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
प्रिंसिपल व शिक्षकों ने अभिभावकों से बातचीत करके मामला निपटाने की कोशिश की, लेकिन अभिभावकों ने स्पष्ट कह दिया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपने बच्चों के स्कूल से नाम कटवा लेंगे। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर मामले में समझौते के लिए दबाव डालने के भी आरोप लगाए। अभिभावकों ने तीनों शिक्षकों को बर्खास्त करने की मांग की।
डीएसपी को बच्चों ने दिखाई मारपीट वाली जगह
विद्यार्थियों ने डीएसपी के समक्ष बयान देते हुए पूरी निडरता दिखाई। उन्होंने डीएसपी बिरम सिंह को वह जगह भी दिखाई, जहां उनको मुर्गा बनाकर डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान 30 से अधिक बच्चे मौजूद थे। सभी ने कहा कि बुरी तरह से तीनों शिक्षकों ने पिटाई की है। साथ ही गालियां भी दी गई। जातिसूचक अपशब्द भी बोले गए। कई बच्चों के तो पीठ से बाजू से खून तक निकल आया।
विज्ञापन
मैडम हमारी मां समान, छेड़खानी की सोच भी नहीं सकते
शिक्षिका द्वारा छेड़खानी के आरोप लगाने पर भी विद्यार्थियों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने डीएसपी से कहा कि किसी भी बच्चे ने मैडम से छेड़खानी नहीं की। मैडम हमारी मां के समान हैं। हम ऐसा करने की सोच भी नहीं सकते। विद्यार्थियों की पूरी बात सुनने के बाद डीएसपी बिरम सिंह व बीईओ मुकेश शर्मा ने उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह बोले अभिभावक
शिकायतकर्ता का भाई बोला, कार्रवाई का आश्वासन मिला है
शिकायतकर्ता छात्र के भाई ने बताया कि डीएसपी साहब को सभी बच्चों ने बयान दर्ज करवा दिए हैं। डीएसपी के साथ-साथ बीईओ ने भी उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ऐसे कसाई भी पशु को नहीं पीटता : जयभगवान
एक छात्र के अभिभावक जयभगवान ने कहा कि यदि आरोपी शिक्षकों के ऊपर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो 60 से 70 बच्चों का नाम हम स्कूल से कटवा देंगे। बच्चों को बेरहमी से मारा गया है। ऐसे तो कोई कसाई भी पशु को नहीं मारता है। बच्चों को हम स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं, न कि मार खाने के लिए।
शिक्षिका द्वारा ऐसे आरोप लगाना ठीक नहीं : अनूप सिंह
अभिभावक अनूप सिंह ने कहा कि मैडम बच्चों की मां समान हैं। बच्चों पर छेड़खानी का जो आरोप लगाया है, वह मात्र इसलिए लगाया है ताकि बच्चे अपनी शिकायत वापस ले लें और समझौता कर लें। यह बिल्कुल गलत है।
बीईओ की जांच संतोषजनक नहीं, जिला स्तरीय कमेटी बनाई
इस मामले में टोहाना के बीईओ मुकेश शर्मा द्वारा करवाई गई जांच से जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी संतुष्ट नहीं है। इस लिए बुधवार को डीईओ दयानंद सिहाग की ओर से इस मामले की जांच के लिए डीपीसी के नेतृत्व में जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। जिनमें डीपीसी वेद दहिया, डिप्टी डीईओ सत्यव्रत, भूना के बीईओ प्रदीप नरवाल, टोहाना बीईओ मुकेश शर्मा व प्रिंसिपल अंजू बाला को शामिल किया गया है। इस कमेटी को वीरवार शाम तक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।
कोट
इस मामले की जांच के लिए महिला पुलिस के साथ स्कूल में गया था। शिक्षकों व विद्यार्थियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अभिभावकों ने भी अपनी बात रखी है। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच जारी है।
- बिरम सिंह, डीएसपी, टोहाना

बयान लेने के बाद जाती महिला पुलिस की टीम।- फोटो : Fatehabad