फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Warning of agitation if trains do not stop at Pirthala Laloda station

Fatehabad News: समझौते के बहाने ले जाकर कर दी थी युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 13 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if trains do not stop at Pirthala Laloda station
युवक की हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी और मामले का खुलासा करते डीएसपी। स्रोत : पुलिस विभाग
जाखल। मुस्साखेड़ा के आकाशदीप सिंह हत्याकांड में पुलिस ने मुस्साखेड़ा निवासी सोमजीत सिंह व छिंदा सिंह, करंडी निवासी तारिफ सिंह, म्योंद कलां निवासी कृष्ण, रत्ताथेह निवासी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि साजिश के तहत समझौते के बहाने उसे गांव रूपांवाली में ले गए थे और वहां पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस उप अधीक्षक उमेद सिंह ने बताया कि 10 अगस्त 2025 को गांव मुस्साखेड़ा निवासी आकाशदीप सिंह की कुछ लोगों ने बेरहमी से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पिटाई कर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना पूर्व में हुए झगड़े के बाद समझौते की बात करने के बहाने अंजाम दी गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने मृतक को जबरन वाहन में बैठाकर गांव रूपांवाली ले जाकर गंभीर चोटें पहुंचाईं और बाद में सड़क किनारे फैंककर भाग गए थे। घायल को सरकारी अस्पताल रतिया ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना पर थाना जाखल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना जाखल में मुकदमा दर्ज कर सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया और सुराग लगाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के साथ हुआ था आकाशदीप का विवाद
आकाशदीप की करीब एक साल पहले शादी हुई थी और पत्नी आठ माह की गर्भवती है। आकाशदीप का कुछ दिन पहले आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। इसको लेकर चौकी में शिकायत दी गई थी। आरोपियों ने साजिश के तहत युवक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed