फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ward No. 6 councilor Ashok became the deputy head of Jakhal Municipality.

Fatehabad News: वार्ड नंबर 6 के पार्षद अशोक बने जाखल नगर पालिका के उपप्रधान

Sat, 20 Sep 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ward No. 6 councilor Ashok became the deputy head of Jakhal Municipality.
वार्ड नं 6 के अशोक कुमार बने जाखल नपा के उपप्रधान।
जाखल। नगर पालिका को शनिवार को नया उपप्रधान मिल गया है। इसे लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं चली आ रही थीं। शनिवार सुबह आखिरकार पार्षदों ने सर्वसम्मति से नपा वाइस चेयरमैन का सेहरा नगर के वार्ड नं 6 से पार्षद अशोक कुमार के सिर सजा दिया। नगरपालिका कार्यालय में हुए उप प्रधान पद के चुनाव में चुनाव अधिकारी के तौर पर एसडीएम आकाश शर्मा पहुंचे।
विज्ञापन

प्रधान विकास कामरा और शहर के सभी 14 पार्षद चुनाव में शामिल हुए। जिसमें वार्ड नंबर 6 से पार्षद अशोक कुमार ने ही उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि अन्य सभी पार्षदों द्वारा उनके नाम पर सहमति जताते हुए अशोक कुमार को उपप्रधान चुना गया। बता दे की वार्ड नं 6 के पार्षद के पिता शंकर लाल गर्ग प्रतिनिधि द्वारा कुछ दिन पहले ही राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया था।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद ने लगाए आरोप प्रत्यारोप : नपा उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कुछ ही समय बाद शहर के वार्ड नंबर एक की पार्षद पिंकी रानी ने वार्ड नं 13 के पार्षद यशपाल गर्ग पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वार्ड पार्षद 13 के यशपाल गर्ग हमारे घर पर आए थे और कहने लगे की हम यह चुनाव लड़ना चाहते है तो आप हमें अपना वोट दे दे। वार्ड नंबर एक की पिंकी रानी ने कहा कि इन लोगों ने कही न कही वोटों की हेरफेर की है, तो वही इस मामले में वार्ड नं 13 के पार्षद यशपाल गर्ग ने कहा कि वार्ड नंबर 1 की पिंकी रानी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed