{"_id":"5e2ef3f08ebc3e4b0b57bfb6","slug":"wanted-sonu-alias-child-worker-escaped-after-shooting-condition-critical-fatehabad-news-rtk539205798","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांटेड सोनू उर्फ बच्ची मजदूर को गोली मारकर फरार, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांटेड सोनू उर्फ बच्ची मजदूर को गोली मारकर फरार, हालत नाजुक
विज्ञापन
इसी खिड़की के शीशे में से गोली मारकर फरार हुआ सोनू उर्फ बच्ची।
- फोटो : Fatehabad
भूना। खूंखार बदमाश सोनू उर्फ बच्ची ने अन्य साथी के साथ मिलकर रविवार की अलसुबह फतेहाबाद रोड पर दुग्ध शीतकरण केंद्र के पीछे खेत में फार्म हाउस पर एक मजदूर को गोली मार दी है। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश मौके से भाग गए। मजदूर की हालत गंभीर होने के कारण भूना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परंतु गोली गर्दन में फंसी होने के कारण घायल मजदूर को अग्रोहा के चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया है। पुलिस ने सोनू उर्फ बच्ची पुत्र धर्मपाल व सौरभ पुत्र महेंद्र बाल्मीकि के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, 26 जनवरी को ही इस तरह की वारदात होने पर पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
पुलिस को दिए गए बयान में भूना के वार्ड नंबर तीन निवासी 23 वर्षीय पवन कुमार पुत्र राम कुमार बिश्नोई ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। वह 25 जनवरी को फतेहाबाद रोड पर वाटर वर्क्स टंकी भूना के पीछे स्थित होशियार सिंह के फार्म हाउस पर मकान की चिनाई का काम करने गया था। शाम को देर हो जाने की वजह से वह फार्म हाउस पर बने मकान में ही ठहर गया और उसके साथ होशियार सिंह व सुरेंद्र सैनी भी सोए हुए थे। उसने बताया कि वह रविवार तड़के करीब दो-ढाई बजे अपने मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे के लिए लगी एलईडी में दो लड़के आते हुए दिखाई दिए। जिनमें सोनू उर्फ बच्ची व सौरभ बाल्मीकि थे, जिनको वह अच्छी तरह से जानता है।
पवन ने बताया कि युवकों ने कमरे के गेट पर आते ही दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। मगर जब उसने दरवाजा खोलने से इनकार किया तो कमरे की खिड़की के शीशे से सीधी देसी कट्टे से गोली मार दी जो उसकी दाहिनी तरफ गर्दन में जा लगी। पवन के अनुसार बच्ची ने दूसरा फायर किया तो वह मिस हो गया। गोली लगने के बाद पवन लहूलुहान होकर पीड़ा से चिल्लाने लगा तो उसके साथ सोए हुए होशियार सिंह व सुरेंद्र सैनी ने दरवाजा खोल कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से भाग गए। घायल मजदूर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। मजदूर का प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन मजदूर पवन की गर्दन में गोली फंसी होने के कारण अग्रोहा से हिसार रेफर किया गया । जहां पर देर रात्रि को पवन कुमार का एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन करके गोली बाहर निकाली गई। मगर अभी भी मजदूर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस जांच अधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि घायल मजदूर पवन कुमार के बयान पर सोनू उर्फ बच्ची तथा सौरभ बाल्मीकि के विरुद्ध हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जांडली के एटीएम लूट प्रयास मामले में वांछित अपराधी है सोनू
खूंखार बदमाश सोनू उर्फ बच्ची पुलिस का वांछित अपराधी है जो कई मामलों में भगोड़ा है। बच्ची पर हत्या, हत्या प्रयास, लूटपाट, डकैती, मारपीट, हफ्ता वसूली व चोरी तथा चोरी का सामान रखने के कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई मामलों में बच्ची बरी हो चुका है तथा कई मामले न्यायालय में विचाराधीन है। कभी मामूली चोर समझे जाना वाला बच्ची अब एक गैंग का सरगना बन गया है।
मामूली चोर से गैंग का सरगना बन गया है सोनू उर्फ बच्ची, हत्या-लूट सहित 37 मामले हैं दर्ज
भूना के ढक्की मोहल्ला निवासी सोनू उर्फ बच्ची ने मात्र 12 वर्ष की आयु में चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू किया था । जो लगातार एक के बाद एक बच्ची के खिलाफ 27 से अधिक चोरी के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए। भूना पुलिस ने वर्ष 2010 में पुलिस रिकॉर्ड में बदमाश सूची बस्ता नंबर क श्रेणी में शामिल किया। सोनू उर्फ बच्ची के खिलाफ पंजाब के मूनक व खनोरी में 6 मई 2007 को अलग-अलग दो चोरी के मुकदमे दर्ज हुए। 5 अगस्त 2007 को थाना भूना में, 18 सितंबर 2007 को भूना, 28 दिसंबर 2007 को शहर टोहाना, 9 फरवरी 2008 को उचाना जींद, 12 मार्च 2009 को रतिया, 9 अप्रैल 2009 को उकलाना, 16 जून 2009 को शहर फतेहाबाद, 17 दिसंबर 2009 को शहर सिरसा, 18 दिसंबर 2009 को रतिया, 19 दिसंबर 2009 को उकलाना में चोरी करने व चोरी का सामान रखने के मामले दर्ज हुए। लेकिन 16 मई 2010 को भूना में सरेआम मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ। 27 मई 2010 को चोरी का मामला भूना पुलिस ने दर्ज किया। परंतु 2 जनवरी 2011 को शहर सिरसा , 16 जनवरी 2011 को बरवाला, 29 जनवरी 2011 को शहर टोहाना, 6 मार्च 2011 को शहर सिरसा, 19 मार्च 2011 को अलग-अलग चोरी के तीन मुकदमे शहर सिरसा पुलिस ने दर्ज किए। वही 11 जून 2011 को भूना, 18 अगस्त 2011 को सिरसा, 1 जुलाई 2012 को सदर पुलिस फतेहाबाद ने हत्या का मामला दर्ज किया। भूना थाना मे 26 अक्टूबर 2014 तथा 8 जनवरी 2015 को घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ। 2 फरवरी 2015 को अवैध हथियार का मामला भूना में, 8 मई 2015 को चोरी का मामला भूना में, 30 अगस्त 2015 को घर में घुसकर हत्या का प्रयास का मामला भूना में, 25 अगस्त 2015 को अवैध हथियार, 4 जून 2017 को अवैध हथियार व 11 सितंबर 2017 को अवैध हथियार शस्त्र अधिनियम का भूना थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।