फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wanted fugitive for drug supply arrested with Rs 9.40 lakh

Fatehabad News: नशा सप्लाई का वांछित भगोड़ा 9.40 लाख रुपये के साथ पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Wanted fugitive for drug supply arrested with Rs 9.40 lakh
नशा तस्करी में भगोड़े हेतराम की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए डीएसपी नर सिंह व शहर थाना प्रभारी
रतिया। शहर पुलिस ने पिछले एक साल से मादक पदार्थ के सप्लाई में वांछित भगोड़े आरोपी को 9 लाख 40 हजार रुपये के साथ काबू किया है।आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उस पर अब तक नशा तस्करी के हिसार, रतिया, पंजाब के बोहा सहित कुल छह मामले दर्ज हैं। वहीं बरामद हुए पैसे भी उसने नशा तस्करी में कमाए हैं।
विज्ञापन


शहर थाना में डीएसपी रतिया नरसिंह ने बताया कि 6 जुलाई 2024 को शहर पुलिस ने जाखनदादी निवासी सुभाष चंद को एक किलोग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया था। पूछताछ में सुभाष चंद्र ने बताया कि उक्त डोडा पोस्त वह गांव महमड़ा निवासी हेतराम से खरीद कर लाया था। इस पर पुलिस ने हेतराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोपी हेतराम के घर पर दबिश दी तो वह घर से भाग गया था और पिछले एक साल से पुलिस के डर से छिपता फिर रहा था। बुधवार को पुलिस की टीम को हेतराम के घर आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने घर में छापेमार कार्रवाई करते हुए हेतराम को काबू कर लिया और उसकी तलाशी ली तो हेतराम के कब्जे से करीब 9 लाख 40 हजार रुपये की राशि बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी नरसिंह ने बताया कि नशा तस्करों पर लगातार अभियान जारी है और पुलिस के पास नशा तस्करों की प्रॉपर्टी अटैच करने सहित अभी कानूनी प्रावधान के विकल्प खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed