{"_id":"680720461e3affb623000352","slug":"voting-for-first-girl-panchayat-in-fatehabad-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पहली बार बालिका पंचायत: फतेहाबाद में बेटियों ने डाला वोट, अस्तुति कंबोज बनी सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पहली बार बालिका पंचायत: फतेहाबाद में बेटियों ने डाला वोट, अस्तुति कंबोज बनी सरपंच
Tue, 22 Apr 2025 06:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:01 PM IST
सार
गांव की 150 बेटियां बालिका पंचायत को लेकर अपने सरपंच और पंचों को चुनाव करने को लेकर मतदान कर रही है। यह बालिका पंचायत ग्राम पंचायत के साथ मिलकर कार्य करेगी।
विज्ञापन
बालिका पंचायत के लिए मतदान
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में पहली बार बालिका पंचायत का चुनाव हुआ है। जिला परिषद फतेहाबाद द्वारा गांव बरसीन में मंगलवार को प्रदेश की पहली बालिका पंचायत का गठन किया गया। बालिका पंचायत का गठन बाकायदा वोटिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें 11 से 21 साल तक की बेटियों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनदीप कौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए बालिका पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच व पंच सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उपायुक्त ने पृथ्वी दिवस के मौके पर विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि गांव बरसीन में बालिका पंचायत का गठन पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर किया गया है। इसके बाद जिले के प्रत्येक गांव में बालिका पंचायत का गठन किया जाएगा जो बेटियों के हित में काम करेंगी। बालिका पंचायतों का गठन करने का जिला परिषद का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और लिंग समानता है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि बालिका पंचायत में कई पंच निर्विरोध भी चुनी है जिसमें वार्ड नंबर 1 से मनप्रीत, वार्ड नंबर 4 से जेसिका, वार्ड नंबर 7 से मनीषा, वार्ड नंबर 8 से प्रतिज्ञा, वार्ड नंबर 9 से सृष्टि शामिल है। बालिका पंचायत में अस्तुति कंबोज को सरपंच पद के लिए चुना गया गया। छात्रा अस्तुति कंबोज को 22 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रही साक्षी व अनुशिखा को 19-19 वोट मिले। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 से मनप्रीत, वार्ड नंबर 2 से सिमरन, वार्ड नंबर 3 से रंजना, वार्ड नंबर 4 से जेसिका, वार्ड नंबर 5 से कोमल, वार्ड नंबर 6 से मिस्टी, वार्ड नंबर 7 से मनीषा, वार्ड नंबर 8 से प्रतिज्ञा तथा वार्ड नंबर 9 से सृष्टि को पंच चुना गया।