Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Voters who missed out will get another opportunity to have their names added to the electoral roll.

Fatehabad News: एसआईआर में छूटे मतदाताओं को नाम जुड़वाने का फिर मिलेगा अवसर

Tue, 10 Nov 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 10 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Voters who missed out will get another opportunity to have their names added to the electoral roll.
फतेहाबाद। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा ए श्रीनिवास के साथ आयोजित वीसी में मौजूद जिला निर्वाच
फतेहाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे (एएसडीडी) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और अवसर दिया गया है। गणना फॉर्म जमा नहीं होने के कारण प्रारूप सूची से बाहर रहे मतदाता निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ए श्रीनिवास ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों और बीडीपीओ कार्यालयों में मतदान केंद्रवार सूचियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का निवास स्थान नहीं बदला है वे स्व-हस्ताक्षरित गणना फॉर्म के साथ एनेक्शर-बी जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पहले फॉर्म जमा नहीं कर पाने का कारण बताना होगा। प्रदेश के भीतर निवास स्थान बदलने वाले मतदाता नए पते और विधानसभा क्षेत्र का विवरण देते हुए एनेक्शर-सी जमा करवा सकेंगे। इसके साथ निवास प्रमाण पत्र भी देना होगा। फॉर्म संबंधित नए क्षेत्र के ईआरओ या एईआरओ के पास जमा करवाना होगा।

बेघर व्यक्तियों के पास निवास प्रमाण से जुड़े दस्तावेज नहीं होने पर बीएलओ की मौके पर सत्यापन रिपोर्ट को प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा। वहीं जिन मतदाताओं ने नए नामांकन के लिए पहले ही फॉर्म-6 जमा करवा दिया है उन्हें दोबारा गणना फॉर्म देने की जरूरत नहीं होगी।
बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआईओ सिकंदर और चुनाव नायब तहसीलदार राज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed