फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Voters stunned by the heat of the sun

Fatehabad News: सूर्य की तपिश से ठिठके मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Voters stunned by the heat of the sun
भूना शहर में बूथ संख्या 180 पर मतदाता पहचान पत्र दिखातीं वोट डालने के लिए लाइन में लगीं महिला म
फतेहाबाद। मतदाताओं के उत्साह पर नौतपा के पहले दिन की भीषण गर्मी का असर भारी पड़ा है। सिरसा संसदीय क्षेत्र के हिस्से फतेहाबाद जिले में पिछली बार से इस बार 6.43 फीसदी मतदान कम हुआ है। इस बार जिले में ओवरऑल 69.96 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि साल 2019 में यह आंकड़ा 76.40 था। इस बार टोहाना विधानसभा क्षेत्र मतदान के मामले में अव्वल रहा है।
विज्ञापन

अबकी बार टोहाना हलके में 71.3 प्रतिशत, रतिया हलके में 69.9 प्रतिशत और फतेहाबाद हलके में 68.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले के 7,15,760 मतदाताओं में से 5,00,761 मतदाताओं ने 688 बूथों पर मताधिकार का प्रयोग किया है। विशेष बात यह है कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। । बूथों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही शहरों व गांवों में मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह 9.30 बजे आई मतदान प्रतिशत की पहली रिपोर्ट आई। सुबह 11 बजे तक जिले में 23.50 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद शाम 4 बजने के साथ ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर फिर बढ़ी। 44 डिग्री अधिकतम और 30 डिग्री न्यूनतम तापमान के बीच मतदान केंद्रों के पास लगे राजनीतिक दलों के टेंट सुबह 11 बजे ही खाली नजर आने लगे। अधिकांश मतदाताओं ने सुबह 10 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद ही मतदान में भाग लिया है। मतदाताओं के लिए बूथों पर पंखों व कूलरों की व्यवस्था की गई। मगर आग उगलती गर्मी के सामने यह सुविधाएं नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन

तीनों विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत

समय

टोहाना
फतेहाबाद
रतिया

सुबह 9 बजे
9.8
12
11

सुबह 11 बजे
21.5
26
23

दोपहर 1 बजे
40.9
41
39

शाम 3 बजे
50.6
50 46.5

शाम 5 बजे
58
60
59

शाम 7 बजे
71.3
68.8
69.9
कोट
जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता थी। जहां ईवीएम में छोटी-छोटी खामियां रही हैं, उन्हें तत्काल ठीक करवा दिया गया था। शाम 6 बजे तक जो मतदाता लाइन में लगा, उसका वोट डलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राहुल, जिला निर्वाचन अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed