फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Voters in the district increased by 4725 in a month and a quarter, now 7,15,756

Fatehabad News: जिले में सवा महीने में बढ़े 4725 मतदाता, अब हुए 7,15,756

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Voters in the district increased by 4725 in a month and a quarter, now 7,15,756
फतेहाबाद। जिले में सवा महीने के दौरान 4725 मतदाता और बढ़ गए हैं। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 7,15,756 हो गई है। इससे पहले 15 मार्च तक मतदाताओं की संख्या 7,11,031 थी। सबसे अधिक मतदाता फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में जबकि सबसे कम रतिया विधानसभा क्षेत्र में हैं। जिले में 19 ट्रांसजेंडर्स ने भी वोट बनवाया हुआ है। गौरतलब है कि पहली मतदाता सूची मार्च महीने में जारी की गई थी। इसके बाद 26 अप्रैल तक वोट बनवाने का समय और दिया गया था। अब मतदाता सूची फाइनल कर दी गई है। इसी सूची में शामिल मतदाता ही लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

ये है मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र - कुल मतदाता पुरुष मतदाता महिला मतदाता ट्रांसजेंडर
टोहाना 230523 121340 109180 3

फतेहाबाद 257910 136209 121693 8

रतिया 227323 118957 108358 8
कोट
26 अप्रैल तक जिले में 4725 और मतदाता बने हैं। नई मतदाता सूची अपडेट होने के बाद जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 7,15,756 हो गई हैं। इनमें से सबसे अधिक 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में इसी मतदाता सूची में शामिल मतदाता वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

-राजकुमार, नायब तहसीलदार (चुनाव)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed