फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   voters between 30 and 39 years of age will decide the victory or defeat of the candidates

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले में 30 से 39 साल के मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
voters between 30 and 39 years of age will decide the victory or defeat of the candidates
कपिल शर्मा
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में 30 से 39 साल के मतदाता प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसी आयु वर्ग के मतदाता जिले में सबसे अधिक हैं। 30 से 39 आयु वर्ग के तीनों विधानसभाओं में 1,64,527 मतदाता हैं।
फतेहाबाद में 58,888 जबकि टोहाना में 52607 व रतिया में 53032 मतदाता 30 से 39 साल के हैं। दूसरे नंबर पर 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाता हैं, जिनकी संख्या 1,57,683 हैं। इनके अलावा 18 से 19 साल तक के नए मतदाताओं की संख्या 19,138 है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 7,16,057 हैं। इनमें फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 2,58,065, टोहाना विधानसभा क्षेत्र में 2,30,547 तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र में 2,27,445 मतदाता हैं। जिले में महिला मतदाताओं की संख्या 3,39,428 हैं जबकि पुरुष मतदाता 3,76,610 हैं। 19 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 साल या इससे अधिक उम्र के हैं 356 मतदाता
जिले में शतायु मतदाता भी हैं। इनकी संख्या 356 हैं। सबसे अधिक रतिया में 164 शतायु मतदाता हैं। इसके अलावा फतेहाबाद में 118 और टोहाना में 74 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल या इससे अधिक है। 90 से 99 आयु वर्ग के भी जिले में 3973 मतदाता हैं। इस आयु वर्ग के रतिया हलके में सबसे अधिक 1496, फतेहाबाद हलके में 1243 और टोहाना हलके में 1234 मतदाता हैं। विशेष बात यह है कि इस बार भी 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से वोट डालने की सहूलियत दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए पहले फार्म भरना होगा।


19138 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
जिले में 19,138 मतदाता ऐसे हैं, जो पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे। 18 से 19 आयु वर्ग के इन मतदाताओं की फतेहाबाद हलके में संख्या सबसे अधिक है। इस हलके में 18-19 आयु वर्ग के 6987, टोहाना में 6370 और रतिया में 5781 मतदाता हैं।

जिले में आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र- 18-19 साल - 20-29 साल - 30-39 साल - 40-49 साल - 50-59 साल - 60-69 साल - 70-79 साल - 80 से 89 साल
टोहाना - 6370 - 51875- 52607 - 42854 - 37430 - 23528 - 11127 -3448
फतेहाबाद - 6987 - 55891 - 58888 - 49038 - 42994 - 26936 - 12115 - 3855
रतिया - 5781 - 49917 - 53032 - 42276 - 35634 - 23550 - 11555 - 4040
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed