{"_id":"6217bce06506bd5ca22733ed","slug":"voter-list-survey-husband-will-vote-in-ward-number-20-and-wife-will-vote-in-21-fatehabad-news-hsr625159546","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची सर्वे : पति वार्ड नंबर 20 में तो पत्नी 21 में डालेगी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची सर्वे : पति वार्ड नंबर 20 में तो पत्नी 21 में डालेगी वोट
विज्ञापन
फतेहाबाद में मतदाता सूची में आपत्तियों को लेकर एसडीएम कार्यालय में पहुंचे निर्वतमान पार्षद प्र?
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद चुनावों को लेकर मतदाता सूची जारी कर दी गई है और इसको लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। नई वार्डबंदी से मतदाता सूची भी प्रभावित हुई है। मतदाता सूची के सर्वे में मतदाताओं के वोट इधर से उधर हो गए है। एक परिवार के लोगों के वोट भी कई वार्डों में बांट दिए गए हैं, पति का वोट वार्ड नंबर 20 तो पत्नि का 21 में कर दिया है।
नगर परिषद में वीरवार को आपत्तियां दर्ज करवाने का आखिरी दिन था और आखिरी दिन 450 आपत्तियां पहुंची है, इससे पहले 417 आपत्तियां पहुंच चुकी थी। मतदाता सूची में आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए निवर्तमान पार्षद और प्रतिनिधियों की अधिक दिलचस्पी दिखी। दिन भर नगर परिषद और एसडीएम कार्यालय में चक्कर काटते हुए दिखे। कई पार्षद प्रतिनिधि एसडीएम कार्यालय भी पहुंचे। यहां पर पार्षद प्रतिनिधि दीपू टुटेजा की एसडीएम के साथ बहस हो गई।
एसडीएम के पास पहुंचा पार्षद प्रतिनिधि, हुई बहस
मतदाता सूचियों में आपत्तियों को लेकर निवर्तमान पार्षद और प्रतिनिधियों में दिलचस्पी दिखी। आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में चक्कर काटते दिखे। एसडीएम के पास आपत्तियों को लेकर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि दीपू टुटेजा की बहस हो गई। टुटेजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची में गलती को लेकर नप में गया था लेकिन वहां से एसडीएम के पास भेज दिया गया। जब वह एसडीएम के पास आया और कहा कि सर्वे में गलती हुई है और 250 वोट इधर से उधर कर दिए हैं। एक महिला का वोट वार्ड 21 से वार्ड नंबर 20 में कर दिया गया है, जबकि पति का वोट वार्ड 21 में ही है। लेकिन एसडीएम ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
लोग बोले- वोटर लिस्ट जारी होने पहले हो चुकी मौत, वो भी शामिल
शहर के लोगों ने मतदाता सूची में गड़बड़ झाला के आरोप लगाए हैं। मोहन लाल नारंग, दुष्यंत शर्मा, जसबीर भ्याना व राजीव सेतिया ने कहा कि शहर के वार्ड नंबर 12 सहित अन्य वार्डों में चुनावों को लेकर जारी की गई वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए इन वोटर लिस्टों को दुरुस्त करवाने की मांग की है। मोहन लाल नारंग ने कहा कि सूची में ऐसे लोगों के नामों को भी शामिल किया गया है जिनकी वोटर लिस्ट जारी होने से पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा एक ही परिवार के सदस्यों को भी अलग-अलग वार्डों में शामिल दिखाया गया है जोकि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट को लेकर किए गए सर्वे में कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती गई और घर बैठे ही विधानसभा चुनावों को लेकर बनी मतदाता सूची में ही कॉपी-पेस्ट कर नई मतदाता सूची बना दी गई।
आपत्तियों को लेकर ये नोडल अधिकारी करेंगे निरीक्षण
वार्ड नंबर नोडल अधिकारी
वार्ड नंबर 1 से 7 सुमित चोपड़ा, पालिका अभियंता
वार्ड नंबर 8 से 15 मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक
वार्ड नंबर 16 से 22 राजेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता
वार्ड नंबर 23 से 27 अरुण कुमार कनिष्ठ अभियंता
कोट
मतदाता सूची में जिन लोगों द्वारा वार्ड नंबर एक से 14 तक की दावे व आपत्तियां दर्ज करवाई है उनकी सुनवाई 2 मार्च को और वार्ड नंबर 15 से 17 तक की 3 मार्च को होगी।
राजेश कुमार, एसडीएम