फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers should keep an eye on the quality of development works by forming a monitoring committee: Babli

निगरानी कमेटी बनाकर विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें ग्रामीण : बबली

Sun, 12 Mar 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers should keep an eye on the quality of development works by forming a monitoring committee: Babli
जाखल क्षेत्र में परियोजना का उद्घाटन करते पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली।
जाखल। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों की निगरानी संबंधित गांवों के नागरिकों को करनी होगी ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। विकास कार्यों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग करने का भी विशेष ध्यान रखा जाए। ग्रामीण निगरानी कमेटियां बनाकर गुणवत्ता पर नजर रखें। मंत्री बबली ने शनिवार को जाखल क्षेत्र के गांवों में चार करोड़ रुपये की लागत से बनी 31 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने दिवाना, मुस्साखेड़ा, शकरपुरा, मुंदलिया, चांदपुरा, सिधानी, साधनवास, तलवाड़ी, तलवाड़ा, जाखल, नढैल, म्योंद खुर्द एवं म्योंद कलां में इन परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। बबली ने कहा कि अगर किसी भी विकास कार्य में कोताही नजर आती है तो पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी के पास शिकायत करें। फिर भी निगरानी कमेटी कार्य से संतुष्ट नहीं है तो व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे सीधा संपर्क करें।
विज्ञापन

---------
इन 31 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
गांव चांदपुरा में शकरपुरा-चांदपुरा रोड से भुरथली की ढाणी तक और मेन रोड से पोहला सिंह के घर तक, मेन रोड से शमशान घाट तक आईएलपीबी रास्ते का निर्माण किया। गांव दीवाना में जीत सिंह की ढाणी से पसमीत की ढाणी तक, जाखल में केएम स्कूल से न्यू बाजीगर बस्ती तक, गांव म्योंद कला में मेन रोड से मनदीप सिंह के खेत तक रास्ते का निर्माण किया। जाखल में भूना रोड से हरिराम के घर तक आईपीबी गली का निर्माण, गांव म्योंद खुर्द में महेंद्र सिंह के खेत से बूटा सिंह के खेत तक, प्रकाश के खेत से मलकीत सिंह के खेत तक रास्ता निर्माण व महेंद्र के घर से हरपाल के घर तक आईएलपीबी फिरनी का निर्माण किया। गांव मुसाखेड़ा में नछतर सिंह के खेत से नहर तक, गांव नढ़ेल में दर्शन सिंह के खेत से जगतार सिंह के खेत तक, गांव साधनवास में कालिया रोड से सतनाम सिंह के खेत तक, लाला पीर से गोल्डी सिंह के खेत तक, सिधानी रोड से गजे सिंह के खेत तक रास्ते का निर्माण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शकरपुरा में रताथेह रोड से बलविंदर की ढाणी तक रास्ता निर्माण, रताथेह रोड से शमशान घाट तक आईपीबी रास्ते का निर्माण, म्योंद कला रोड से घग्घर नदी तक, शकरपुरा ढेर रोड से पीर बाबा तक रास्ते का निर्माण और जोहड़ की चहारदीवारी का निर्माण किया है। गांव सिधानी में मेन रोड से बिंदी के खेत तक, कालिया रोड से लेकर बाली राम के खेत तक ईंटों का रास्ता निर्माण, संजू के घर से लेकर लीला राम के घर तक, रिंकू के घर से अमीर सिंह के घर तक, मेन रोड से बाबा राजपुरी डेरा तक आईपीबी गली निर्माण व साधनवास रोड से लेकर पूर्व सरपंच सुरेश के खेत, गांव तलवाड़ा में मेन रोड से मरसा की ढाणी तक, अमरीक सिंह के खेत से सतनाम सिंह तक, महेंद्र सिंह की ढाणी से अमरीक के खेत तक रास्ते का निर्माण किया है। गांव तलवाड़ी में बस स्टैंड से जरनैल सिंह के घर तक आईपीबी गली निर्माण तथा गांव मुंदलिया में बीसी चौपाल में आईएलपीबी से फर्श का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed