{"_id":"6a5fb767737866baa4011b71","slug":"villagers-enraged-over-drug-trafficking-gheraoed-the-police-outpost-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-157778-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशा तस्करी पर भड़के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशा तस्करी पर भड़के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव
Tue, 21 Jul 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
गांव की पुलिस चौकी में इंचार्ज से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग करते हुए ग्र
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला में नशे के बढ़ते कारोबार से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस चौकी का घेराव कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नशे लगातार फैल रहा है जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के बावजूद तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।
सरपंच प्रतिनिधि हरजीवन सिंह ने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में नशे पर अंकुश लगाने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी के सदस्य रात-दिन ठीकरी पहरा देकर पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। पिछले चार दिनों में दो कथित नशा तस्करों को पकड़वाया गया है इसके बावजूद गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री जारी है।
उनका आरोप है कि तस्करों के समर्थक अब कमेटी के सदस्यों पर ही बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें धमकियां दे रहे हैं। ग्रामीण जसवीर सिंह खालसा और बंटी ने आरोप लगाया कि शाम होते ही कुछ लोग गांव में आकर नशीले पदार्थ बेचते हैं। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिसकर्मी ठोस कार्रवाई करने के बजाय कमेटी बदलने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया है। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और चिन्हित नशा तस्करों के खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।