फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers created a ruckus at the police station, demanding the arrest of the former Sarpanch.

Fatehabad News: थाने में ग्रामीणों ने किया हंगामा, पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers created a ruckus at the police station, demanding the arrest of the former Sarpanch.
भूना के थाना परिसर में प्रदर्शन करते बैजलपुर के ग्रामीण । संवाद
भूना। गांव बैजलपुर के ग्रामीणों ने सरपंच हेमंत बैजलपुरिया पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह को हमले के लिए उकसाने एवं षड्यंत्र रचने वाले पूर्व सरपंच प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए रविवार को थाना परिसर में करीब तीन घंटे प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर जमकर नारेबाजी की और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद सरपंच हेमंत बैजलपुरिया की पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन से फोन पर बात हुई। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूर्व सरपंच प्रताप सिंह की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। साथ ही पंचायत में गाली-गलौच करने वाली महिलाओं सुमन, प्रियंका, कल्पना और भरपाई के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि हमले को हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता पूर्व सरपंच प्रताप सिंह को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बीच कई बार प्रदर्शनकारी सिरसा-चंडीगढ़ रोड की ओर बढ़े, लेकिन सरपंच हेमंत और गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें समझाकर शांत किया और रोड जाम होने से रोका। ग्रामीणों का कहना है कि किसी प्रकार का राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इससे पहले गांव के मुख्य चौक पर एक पंचायत का आयोजन किया। इसमें सरपंच पर हमले को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान आरोपी ईश्वर सिंह की पत्नी सुमन, भतीजी प्रियंका, कल्पना और सास भरपाई पंचायत स्थल पर पहुंच गईं और मौके पर मौजूद सरपंच हेमंत बैजलपुरिया के साथ सरेआम गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर चली गईं। इससे ग्रामीण भड़क उठे और बड़ी संख्या में थाने की ओर कूच कर दिया। पूर्व सरपंच प्रताप शर्मा ने अपने आप को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक स्टंट है और उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश चल रही है।


ग्रामीण बोले-पूर्व सरपंच है हमले का मास्टरमाइंड
थाने में पहुंचे पंचायत समिति सदस्य मानसिंह, महेंद्र सिंह, रामस्वरूप ओला, गुलाब सिंह, करण सिंह, संदीप कुमार, शमशेर सिंह, नत्थूराम, कुलदीप सिंह, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह व अमर सिंह झाझड़िया, रामप्रताप आदि ने कहा कि इस हमले का मास्टरमाइंड पूर्व सरपंच प्रताप सिंह है। उनका आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते ही ईश्वर सिंह को उकसाया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि हमला करने से पहले ईश्वर सिंह, पूर्व सरपंच के घर भी गया था और वहीं से लौटकर उसने सरपंच पर हमला किया। जो सीसीटीवी के फुटेज रिकॉर्ड में उसकी तस्वीर कैद हो गई है।








18 सितंबर को हुआ था हमला







18 सितंबर को सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और बैजलपुर के सरपंच हेमंत बैजलपुरिया पर गांव के ही ईश्वर सिंह ने चाकू से हमला किया था। सरपंच ने खुद को बचाया, तो चाकू उनके हाथ में लग गया था। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। फिलहाल ईश्वर सिंह न्यायिक हिरासत में है लेकिन ग्रामीणों की मांग है कि इसके पीछे के असली षड्यंत्रकारी को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed