फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers argue with the driver over the non-stop roadways bus stoppage

Fatehabad News: रोडवेज बस का ठहराव न होने पर ग्रामीणों की चालक से बहस

Fri, 23 Jan 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers argue with the driver over the non-stop roadways bus stoppage
गांव बड़ोपल की सड़क पर रात के समय बस न रोकने को लेकर कर्मचारियों से बात करते हुए ग्रामीण। सोशल 
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर स्थित गांव बड़ोपल में बस स्टॉप पर बसों के न रुकने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने वीरवार रात को फिर विरोध जताया, जब झज्जर डिपो के बस चालक ने निर्धारित स्टॉपेज होने के बावजूद बस को नहीं रोका और पुल के ऊपर से ले गया।
विज्ञापन

इसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया। वहां पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। ग्रामीणों के अनुसार, वीरवार रात को बस में हिसार से कुछ यात्री सवार हुए थे, परिचालक की ओर से गांव बड़ोपल की टिकट काट कर दी गई, लेकिन वह बस को पुल के ऊपर से ले गया। इस पर यात्रियों ने परिचालक को कहा कि बस का स्टॉप नीचे की ओर बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद वहां पर गांव के अन्य लाेग भी इकट्ठा हो गए और बस के आगे खड़े हो गए। उन्होंने परिचालक को बताया कि बस स्टॉप पर काफी सवारियां खड़ी है, रोडवेज कर्मचारियों की मनमानी की वजह से वह काफी परेशान हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चालक जान बूझकर बस को ऊपर से ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed