फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers are troubled due to lack of bus queue shelter

Fatehabad News: बस क्यू शेल्टर न होने से ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled due to lack of bus queue shelter
फतेहाबाद। फतेहाबाद-भट्टू रोड पर गांव मेहूवाला का मोड़ व्यस्त स्थान है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। गांव मेहूवाला और भट्टू कलां के ढाणी वासियों के यात्रियों के लिए यही एक मात्र ठहराव है।
विज्ञापन

फतेहाबाद-भट्टू, चौपटा, भादरा और नोहर जाने के लिए यात्री यहां बस का इंतजार करते हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए धूप और बारिश से बचाव के लिए परिवहन विभाग की ओर से बस क्यू शेल्टर का नहीं बनाया गया है। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

बस क्यू शेल्टर नहीं होने के कारण लोगों को पेड़ों की छांव में व रोड के किनारे बनी दुकान के बाहर के बैठकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण रोड पर चलने वाले तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रोड का भट्टू राजकीय महाविद्यालय, जिला मुख्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा से जुड़ाव होने के कारण यहां पर दिन भर छात्र व यात्रियों का आवागमन रहता है। यहां यात्रियों के लिए शौचालय की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed