फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Village Banawali's son Umang Bhinchar became lieutenant in the army.

Fatehabad News: गांव बनावाली के बेटे उमंग भींचर बने सेना में लेफ्टिनेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Village Banawali's son Umang Bhinchar became lieutenant in the army.
लेफ्टिनेंट बने बेटे उमंग भींचर को स्टार लगाते पिता मेनपाल व मां इंद्रावती देवी
फतेहाबाद। मूल रूप से गांव बनावाली निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेनपाल भींचर के बेटे उमंग भींचर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी पासिंग आउट परेड देहरादून में इंडियन मिलिट्री अकादमी में हुई। अब वे भारतीय सेना में जिम्मेदारी संभालेंगे। फिलहाल उमंग का परिवार हिसार के सेक्टर 33 में रहता है।
विज्ञापन


उमंग भींचर का छोटा भाई कैप्टन निलेश कुमार भी इसी अकादमी में जून 2021 से पास आउट हुए थे, जो अब भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उमंग भींचर और निलेश ने अपनी पढ़ाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा से की है। वहीं से एनडीए में ज्वाइन किया था। इनके पिता मेनपाल भींचर सेना से रिटायरमेंट के बाद लाला लाजपत राय वेटरनरी यूनिवर्सिटी हिसार में कार्यरत हैं, जबकि माता इंद्रावती देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन


------

उमंग के परदादा 1947 से पहले सेना में रहे

उमंग ने पहली से पांचवीं की पढ़ाई आर्मी स्कूल अमृतसर से की। छठी से बारहवीं तक सैनिक स्कूल कुंजपुरा में पढ़े। इसके बाद ग्रेजुएशन डीएन कॉलेज हिसार से की है। इसके बाद 2019 से 2023 तक इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेष बात यह है कि उमंग के परदादा मुंशीराम ब्रिटिश शासन में 1947 से पहले सेना में रहे हैं। उमंग के चचेरे भाई विवेक कुमार गृह मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उमंग की उपलब्धि पर रोडवेज कर्मचारी नेता राजपाल नैन सहित कई लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed