फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vigilance collects records from then officials of cooperative society

Fatehabad News: कोऑपरेटिव सोसायटी के तत्कालीन अफसरों से विजिलेंस ने जुटाया रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Vigilance collects records from then officials of cooperative society
फतेहाबाद। केंद्रीय कोऑपरेटिव सोसायटी में वर्ष 2019 में सामने आए 64 करोड़ के लोन घोटाला मामले में पकड़े गए आरोपी तत्कालीन महाप्रबंधक नरसीराम, तत्कालीन शाखा प्रबंधक हरपाल सिंह, हरजिंद्र सिंह जिंदी, पिरथी पाल व दलाल प्रमोद से रिमांड के दौरान शुक्रवार को विजिलेंस ने पूछताछ की। आरोपियों से विजिलेंस टीम ने रिकॉर्ड मिलान करवाया और मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

पांचों आरोपियों को विजिलेंस ने वीरवार को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी हरपाल और हरजिंद्र सिंह जिंदी की तबीयत
18 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला
शहर थाना मेंं 4 मार्च 2019 को को-आपरेटिव सोसायटी के मैनेजर रमेश पूनिया की शिकायत पर तत्कालीन जीएम समेत 18 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में धारा 120 बी, 420, 466, 467, 468, 471, 13(2), प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(1) डी, 9 के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया था कि हरको बैंक द्वारा 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 की अवधि के दौरान जारी लोन की जांच करवाई गई तो बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई थी।
विज्ञापन

इस अवधि में 74 करोड़ 92 लाख 9785 रुपये के 1144 लोन वितरित हुए थे, जिनमें से 64 करोड़ रुपये के 802 ऋणों की जांच की गई तो पता चला कि बैंक के शाखा प्रबंधकों व विकास अधिकारियों द्वारा बैंक नियमों की उल्लंघन करते हुए अधूरे दस्तावेजों समेत ऋण आवेदन पत्र पास कर दिए गए। ऋण संबंधी रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया, फर्जी डिस्पेच नंबर जारी किए गए और ऋणी सदस्यों के खातों से रेगुलर कर्मचारियों, आउट सोर्स के कर्मचारियों व अन्य लोगों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान विजिलेंस टीम रिकॉर्ड का मिलान कर रही है और अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।
- राकेश मलिक, डीएसपी विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed