फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Video of partying in BDPO office goes viral

बीडीपीओ दफ्तर में पार्टी करते दिखे पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि व साथी, वीडियो वायरल

Sat, 25 Jul 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Video of partying in BDPO office goes viral
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय भूना के ऊपर स्थित रेस्ट रूम में पंचायत समिति के कार्यवाहक चेयरमैन प्रतिनिधि, गांव दहमान सरपंच प्रतिनिधि एवं दो व्यक्ति शुक्रवार देर सायं को शराब पीते दिखे। इसका वीडियो वायरल होने पर डीडीपीओ बलजीत चहल ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है। दूसरी ओर पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि विक्रम सिंह का कहना है कि समिति की बैठक खत्म होने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों की रूपरेखा के लिए बीडीपीओ कार्यालय के ऊपर रेस्ट रूम में रणनीति बना रहे थे। उनका कहना है कि इस दौरान खाने का सामान व कोल्ड ड्रिंक टेबल पर रखी हुई थी।
विज्ञापन

पंचायत समिति चेयरपर्सन को कार्यभार देने पर हो रही पार्टी
पंचायत समिति भूना की चेयरपर्सन प्रवीण कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद 26 फरवरी 2020 से पद खाली था। इसको लेकर खंड विकास पंचायत अधिकारी महेंद्र सिंह नेहरा ने समिति के उपप्रधान रेणु उर्फ रीना को कार्यभार सौंप दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक उसी को लेकर उप प्रधान के पति विक्रम सिंह शुक्रवार की शाम को बीडीपीओ कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर बने रेस्ट रूम में पार्टी दे रहे थे, जिसमें दहमान के सरपंच प्रतिनिधि, गोरखपुर व दहमान के तीन लोग मौजूद थे। जब मीडिया कर्मियों ने पूछा तो दहमान के सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि हां हम शराब पी रहे हैं। इस पर उनके बीच गहमा-गहमी भी हुई।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बीडीपीओ कार्यालय भूना में शराब पीने से संबंधित सूचना मिली है। इसके बारे में संबंधित लोगों के बारे में जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलजीत सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed