फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vice President again refuses to sign proposals

Fatehabad News: उपप्रधान का प्रस्तावों हस्ताक्षर से फिर इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Vice President again refuses to sign proposals
नगर परिषद कार्यालय में वित्तीय कमेटी की बैठक लेते हुए प्रधान राजेंद्र सिंह ​खिंची, मौके मौजूद उ
फतेहाबाद। नगर परिषद में शहर के विकास को लेकर एक बार फिर से राजनीति हावी हो गई है। शहर के वार्डों में गलियों के निर्माण और सुंदरीकरण के प्रस्तावों पर मंजूरी को लेकर शुक्रवार को करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में उपप्रधान ने चौकों के निर्माण और सुंदरीकरण समेत 9 प्रस्तावों पर असहमति जताई। उपप्रधान ने कहा कि इसके एस्टीमेट ठीक नहीं है और इसको लेकर संस्थाओं के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। उपप्रधान ने 9 प्रस्तावों को छोड़कर अन्य पर हस्ताक्षर कर दिए और चली गईं। लेकिन प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची कामों की दो लिस्ट बनने से खफा हो गए हैं।
विज्ञापन




नगर परिषद अधिकारियों ने शहर में विकास कार्य करवाने को लेकर 55 कामों के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इसकी मंजूरी को लेकर पिछले सप्ताह बुधवार को बैठक बुलाई गई। दूसरी बार नगर परिषद कार्यालय में प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची की मौजूदगी में बैठक बुलाई गई। बैठक में उपप्रधान सविता टुटेजा, वित्तीय कमेटी के सदस्य, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी मौजूद रहे। बैठक में 45 कामों को और शामिल किया गया। करीब 35 करोड़ के कामों पर उपप्रधान सविता टुटेजा ने हस्ताक्षर नहीं किए और कहा कि वह एस्टीमेट चेक करवाएंगे। मंजूरी को लेकर शुक्रवार को दोबारा बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रस्तावों को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि शहर के सभी चौकों के निर्माण और सुंदरीकरण को लेकर करीब 1.40 करोड़ के एस्टीमेट के प्रस्ताव को रखा गया। जिसमें वाल्मिकी चौक, आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, महाराणा प्रताप चौक, मदन लाल धींगड़ा चौक आदि शामिल हैं। इनके एस्टीमेट को लेकर उपप्रधान सहमत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि इसके अलावा वेलकम गेट, पीली पट्टी आदि के काम पर भी सहमति नहीं जताई। इस कारण प्रधान ने हस्ताक्षर नहीं किएए इसके चलते बैठक बेनतीजा रही। बताया जा रहा है कि प्रधान चाहते हैं कि एक लिस्ट होनी चाहिए और समान रूप से काम करवाए जाएं।
विज्ञापन

ये बड़े प्रोजेक्ट भी अटके
चिल्ली सुंदरीकरण, साइकिल ट्रैक, पपीहा पार्क का सुंदरीकरण, डस्टबिन खरीद, थाना रोड पर फुटपाथ निर्माण, मॉडल टाउन में मास्टिक सड़कों का निर्माण, हिसार रोड पर मिनी बाईपास मोड से नए बस स्टैंड तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 लाख के बिलों को किया पास
बैठक में पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। इसमें पहले करवाए गए कामों के बिलों पर चर्चा की गई। बैठक में 90 लाख के बिलों को पास किया गया है। पेमेंट अप्रूवल कमेटी में अब पार्षदों को शामिल नहीं किया जाएगा। पहले पेमेंट अप्रूवल कमेटी में चुने गए पार्षद रमेश गिल्होत्रा की भी सहमति ली जाती थी।

कोट
बैठक में कामों को लेकर चर्चा हुई। सूची में 9 काम ऐसे थे जिनके मुझे अनुमान ज्यादा लगे और मैं सहमत नहीं हुई। बाकी कामों के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। चौकों के काम को लेकर संस्थाओं के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। मेरे पैर में दिक्कत थी, इसलिए मैं पहले आ गई थी।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed