फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Veterinary hospitals will be built in 12 villages of the district, 32 veterinary hospitals will be repaired

Fatehabad News: जिले के 12 गांवों में बनेंगे पशु चिकित्सालय, 32 पशु अस्पतालों की होगी मरम्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Veterinary hospitals will be built in 12 villages of the district, 32 veterinary hospitals will be repaired
फतेहाबाद। जिले में पशु चिकित्सा सेवा में सुधार लाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी पिछले दिनों 13 नए पशु चिकित्सक सर्जन भर्ती किए हैं। अब पशुपालकों को पशु चिकित्सकों से संबंधित हर प्रकार की सुविधा देने के लिए प्रत्येक गांव में पशु अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग 12 गांवों में नए पशु अस्पतालों का निर्माण करेगा और वहीं पंचायती राज विभाग जिले में जर्जर हो चुके 32 पशु अस्पतालों का मरम्मत करवाएगा। निर्माण कार्य के लिए 4.19 करोड़ और मरम्मत कार्य के लिए 1.77 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है
विज्ञापन

इन भवनाें के मरम्मत और निर्माण कार्य साल 2024 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। इन पशु चिकित्सालयों की खास बात यह होगी कि अस्पताल भवन में सभी जरूरी सुविधाएं होंगी। इससे गांवों के पशुपालकों को पशुओं के उपचार एवं टीकाकरण की बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। वर्तमान में कुछ गावों में पशु अस्पताल पुरानी जर्जर भवन में चल रहे तो कुछ गांवों में अभी तक पशु चिकित्सालय बने ही नहीं थे, मगर अब लंबे समय के इंतजार के बाद पशु अस्पताल बन रहे हैं।
विज्ञापन


इन 12 गांवों में बनेंगे पशु चिकित्सालय

गांव अनुमानित लागत

काजल हेड़ी : 40.29 लाख

बैजल पुर : 31.11 लाख

रामसरा : 31.11लाख

नेहला : 40.29 लाख

गोरखपुर : 40.29 लाख

मेहूवाला : 40.29 लाख

टोहाना : 40.29 लाख

साधनवास : 31.11 लाख

गाजूवाला : 31.11 लाख

बलियाला : 31.11 लाख

कन्हेड़ी : 31.11 लाख

तलवाड़ा : 31.11 लाख


32 गांवाें के पशु अस्पतालों का होगा मारम्मत

गांव खुंबर, दिगोह, लहरियां, अहलीसदर, करनौली, दरियापूर, बनगांव, भट्टू खुर्द ,धोलू, भाेड़िया खेड़ा, भीमेवाला, इंदाछोई, सिंबलवाला, अकांवाली, जमालपूर शेखां, धारसूल, रत्ता खेड़ा, समैण, ललौदा, जाखल, रत्तनगढ़, कुलां, नेजाडेला, फतेहपूरी, रताथेह, पिरथला, पारता, सुखलमपूर, हसंगा, नगल, खाई, रतनगढ़, नागपूर में पशु अस्पतालों का होगा सुधारीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

जिले में पशु पालकाें तक हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पंचायती राज विभाग और लोक निर्माण विभाग 12 गांवों में पशु अस्पतालों का निर्माण कार्य और 32 पशु अस्पतालों के मरम्मत का कार्य करवाएगा। कार्य पू्रा होने पर पशु पालकों को हर प्रकार का लाभ मिल सकेगा।

-सुखविंद्र सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed