{"_id":"65049e840994329668046fd7","slug":"veterinarians-will-crack-down-on-adulteration-will-take-samples-of-fertilizers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-5525-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मिलावट पर नकेल कसेंगे पशु चिकित्सक, खाद पदार्थों के लेंगे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मिलावट पर नकेल कसेंगे पशु चिकित्सक, खाद पदार्थों के लेंगे नमूने
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले दुकानदारों पर नकेल कसने की तैयारी है। जिले में 6 माह से खाली खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर दो वेटरनरी सर्जनों की नियुक्ति कर दी गई है। पशुओं के डॉक्टर यानि वेटरनरी सर्जन फील्ड में जाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लेंगे। वेटरनरी सर्जन डॉ. आजाद सिंह और डॉ. गौरव की जिले में एफएसओ के पद पर नियुक्ति हुई है। दो साल के लिए सरकार ने इन्हें एफएसओ के पद लगाया गया है। जिले में एफएसओ के खाली पद डेपुटेशन पर डॉ. भंवर सिंह को भेजा गया था लेकिन दो माह पहले मुख्यालय ने वापस बुला लिया। इसके चलते जिले में पिछले दो माह से बिल्कुल ही खाद्य पदार्थों के सैंपलिंग बंद थी। त्योहारी सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में मिठाइयों की मांग ज्यादा रहती है। दुकानदारों कई माह पहले ही माल का स्टॉक करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में मिलावट की आशंका ज्यादा रहती है। अगर एफएसओ के पद आए वेटरनरी सर्जन को सरकार दोबारा इधर-उधर नहीं करती है तो सैंपलिंग बढ़ सकती है। संवाद
मसालों के सैंपल मिल चुके हैं अधोमानक
खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लिए गए कोल्ड ड्रिंक और मसालों के सैंपल अधोमानक मिले है। जो कि सेहत बिगाड़ सकते हैं। विभाग ने वर्ष 2022-2023 और इस साल अप्रैल-मई तक जो खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए है और उनमें रिपोर्ट आई है वह अच्छी नहीं थी। 45 फीसदी से ज्यादा सैंपल फेल पाए गए। यहां तक 9 सैंपल अधोमानक मिले। अप्रैल 2022 से लेकर मार्च 2023 तक 206 सैंपल लिए गए। इसमें 181 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 99 सैंपल पास मिले हैं और 82 सैंपल फेल पाए गए है। इस साल अप्रैल और मई माह में मात्र 15 सैंपल लिए गए है। लैब से 21 सैंपलों की रिपोर्ट आई है और इसमें 9 सैंपल फेल मिले हैं।
वर्ष 2022-23 में लिए गए सैंपल और रिपोर्ट की स्थिति
खाद्य पदार्थों के कुल सैंपल : 206
लैब से रिपोर्ट आई : 181
सैंपल पास मिले : 99
सैंपल फेल मिले : 82
अधोमानक मिले : 6
सब स्टैंडर्ड : 27
मिस ब्रांड मिले : 49
सीजेएम कोर्ट में भेजे गए मामले : 5
एडीसी कोर्ट में भेजे गए मामले : 83
अप्रैल-मई में लिए गए सैंपल
अप्रैल और मई माह में लिए गए सैंपल : 15
लैब से खाद्य पदार्थों की आई रिपोर्ट : 21
पास मिले : 12
फेल मिले : 9
अधोमानक मिले : 3
सब स्टैंडर्ड मिले : 6
कोट
जिले में एफएसओ के पद दो वेटरनरी सर्जन की नियुक्ति हुई है। दो साल के लिए डेपुटेशन पर सरकार ने ड्यूटी लगाई है। जिले में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
-ओमकुमार, डीओ, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग