फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Verification of 1432 houses done on last day on e-compensation portal

Fatehabad News: ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अंतिम दिन 1432 मकानों का हुआ सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Verification of 1432 houses done on last day on e-compensation portal
फतेहाबाद। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आठ सितंबर को मकानों, पशुओं व अन्य सामान की बाढ़ व बारिश के कारण हुए नुकसान के सत्यापन की अंतिम तिथि थी, लेकिन यह सत्यापन पूरी नहीं हो पाई है। मकानों के सत्यापन का कार्य अभी भी बाकी है, जिस कारण सरकार को फसल खराबे की रिपोर्ट भेजने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में इस बार आई बारिश व बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान के आंकलन को लेकर सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 31 जुलाई के बाद से लेकर आठ सितंबर तक बार-बार खोला था। इससे पहले 10 अगस्त, 25 अगस्त व 31 अगस्त तक पोर्टल खोले गए, लेकिन फसलों के साथ-साथ जुड़े इस पोर्टल पर मकानाें, पशुओं व बाढ़ व बारिश के कारण खराब हुए नुकसान का नया विकल्प भी दे दिया था। जिसके चलते मकानों, पशुओं व अन्य सामान को नुकसान के सत्यापन के लिए आठ सितंबर अंतिम तारीख दी गई थी, लेकिन मकानों के नुकसान का सत्यापन अभी भी अटका हुआ है।
विज्ञापन


पशुओं के मौत का सत्यापन पूरा
ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर बाढ़ से 42 पशुओं की मौत का डाटा डाला गया है, जिसका सत्यापन हो चुका है। इसके अलावा 1452 लोगों ने मकानों को नुकसान का डाटा डाला था, जिसमें से 1432 मकानों का सत्यापन आठ सितंबर तक हो पाया है। सत्यापन का काम आगे भी जारी रहेगा, जिस कारण सरकार के पास रिपोर्ट भेजने में दिक्कत आएगी। इसके अलावा अभी तक 27 लोगों ने अपने कपड़ों व बर्तनों के खराब होने ब्यौरा भी पोर्टल पर दिया है, उसका भी सत्यापन अभी बाकी है। हालांकि फसलों का सत्यापन समय से पहले कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फसलों का सत्यापन पूरा हो चुका है। अब मकानों का सत्यापन भी लगभग पुरा होने के कगार पर है। जल्द ही सत्यापन करके सरकार को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
-सुरेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed