फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vehicles collided at seven places in the district, five people injured

Fatehabad News: जिले में छाई सीजन की पहली धुंध, भूना व फतेहाबाद में भिड़े कई वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vehicles collided at seven places in the district, five people injured
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर छाई धुंध के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में मौसम ने करवट बदली है और सीजन की पहली धुंध पूरे जिले में छा गई। धुंध के कारण सात स्थानों पर वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। हांसपुर रोड पर धुंध के कारण गड्ढ़ा दिखाई न देने के कारण कार पलट गई और चार लोगों को चोटें आई। जिले में धुंध की वजह से दृश्यता 10 मीटर तक रही, जिस कारण सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए। जाखल व टोहाना में सरबत दा भला ट्रेन एक घंटा लेट पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार को सर्दी के सीजन की पहली धुंध भी छा गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। धुंध दोपहर 12 बजे तक जारी रही औैर इसके बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धुंध छाई रहने से तापमान में भी कमी आई है। दिन का तापमान रविवार को जहां दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था, वह मंगलवार को तीन डिग्री घटकर 20 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री आंका गया। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो धुंध का स्तर आने वाले दिनों में अधिक होगा। जिससे फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

जिले में इन जगहों पर भिड़े वाहन
धुंध के कारण पहला हादसा देर रात करीब 11 बजे हांसपुर रोड पर हुआ, जहां टूटी सड़क और तेज रफ्तार के चलते एक कार बेकाबू हो गई और इसके बाद पेड़ से टकराते हुए पलट गई। मौके पर प्रधान डेयरी के कारिंदे मौजूद थे, जिन्होंने कार सवारों को बाहर निकाला। इसमें 4 लोगों को चोटें लगी होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूना के फतेहाबाद रोड पर चारे से भरी ट्रॉली के पीछे कार जा घुसी। कार के पीछे निजी बस और उसके उसके पीछे एक ट्राला टकरा गया। गनीमत यह रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। फतेहाबाद के गांव खान मोहम्मद के पास अलीकां से आ रही रोडवेज बस की साइड फतेहाबाद की तरफ से जा रही तूड़ी की ट्राली से लग गई, जिस कारण ट्राली से तूड़ी बिखर गई और रास्ता अवरुद्ध हो गया। यहां भी अप्रिय घटना होने से टल गई। भिरडाना के शेखपुर रोड पर एक कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। टक्कर में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति को चोट लगी। भिरडाना माजरा रोड पर भी धुंध के कारण ट्रैक्टर सड़क से उतरकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई। गांव धांगड़ के पास धुंध के कारण कार व ट्रैक्टर आपस में टकरा गए, गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई।
वाहन चालकों को हुई परेशानी
धुंध के कारण सोमवार को दृश्यता मात्र 10 मीटर रही और धुंध के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय स्कूल वैन अधिक चलती हैं। ऐसे में स्कूल वैन चालक भी परेशान दिखे। इसके अलावा बच्चों को भी परेशानी हुई। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। सर्दी के मौसम में पहली बार धुंध छाई है, इस कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत भी हुई। यहीं कारण है कि वाहन एक दूसरे के पीछे चल रहे थे।

फसलों के लिए फायदेमंद है यह मौसम
धुंध छाने के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। ऐसे में यह फसलों के लिए फायदेमंद है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतनी अधिक अच्छी गेहूं की फसल होगी। गांव ठुईयां निवासी राजबीर सिंह, बड़ोपल निवासी संदीप बिश्नोई, भिरडाना निवासी अनूप कुमार व मुकेश ने बताया कि दिसंबर महीना आधे से अधिक चला गया है। ऐसे में धुंध जरूरी है। ऐसे में जितनी अधिक धुंध व ठंड पड़ेगी वो सरसों व गेहूं की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। किसानों की माने तो अगर ऐसी ही धुंध रही तो सरसों व गेहूं की अच्छी पैदावार होगी।
सरबत दा भला ट्रेन रही एक घंटा लेट
धुंध के कारण टोहाना व जाखल सेे गुजरने वाली सरबत दा भला ट्रेन एक घंटा लेट आई। वहीं छिंदवाड़ा एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट होने के चलते देरी सेे आई।
धुंध में वाहन चलाते समय ये रखे सावधानियां
-सफेद पट्टी के सहारे वाहन चलाएं।
-धुंध के समय एक दूसरे वाहन को क्रॉस न करें।
-सड़क किनारे अपने वाहन खड़े न करें।
-घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
-फॉग लाइट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed