{"_id":"6af34cdcaa8c9087ec039c72","slug":"baijalpur-school-stood-first-in-the-science-play-competition-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164420-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विज्ञान नाटक में बैजलपुर स्कूल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विज्ञान नाटक में बैजलपुर स्कूल रहा प्रथम
Tue, 10 Nov 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देते हुए बच्चे स्त्रोत शिक्षा विभाग
फतेहाबाद। बैजलपुर के शहीद मनीराम पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने राज्यस्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समुद्री संरक्षण विषय पर नाटक प्रस्तुत किया।
विद्यालय की विज्ञान अध्यापिका कमला देवी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन पुरस्कार भी मिला। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा की ओर से 4 व 5 नवंबर को गुरुग्राम में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेशभर के सरकारी और निजी विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।
बैजलपुर की टीम ने सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर टीम को 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कक्षा दसवीं के विद्यार्थी चेतना, सलोनी, अनुष्का, भारती, लोकेश, मंजू, सरोज और तनवी ने समुद्री संरक्षण विषय पर नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसमें प्लास्टिक प्रदूषण, औद्योगिक कचरे और मानवीय गतिविधियों से समुद्री जीवों को होने वाले नुकसान को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। प्रस्तुति को निर्णायक मंडल और दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय की टीम लगातार तीन वर्षों से जिलास्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर रही है। अब राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा साबित की है।
टीम का चयन उत्तरी क्षेत्रीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थी 30 नवंबर और 1 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य शिवेंद्र शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार और गांव के सरपंच हेमंत ने विद्यार्थियों और शिक्षिका कमला देवी को बधाई दी।