{"_id":"6af34cc432aec86d8a08d432","slug":"annakut-prasad-served-with-a-spirit-of-devotion-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-164407-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भक्ति भाव से परोसा अन्नकूट का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भक्ति भाव से परोसा अन्नकूट का प्रसाद
Tue, 10 Nov 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के शिवमंदिन में अन्नकूट प्रसाद वितरित करते हुए संवाद
फतेहाबाद। अन्नकूट पर्व पर शहर में दो प्रमुख स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। चिल्ली वाली धर्मशाला और शिव नगर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को विभिन्न व्यंजन परोसे गए। दोपहर साढ़े 12 बजे आरती होने के बाद लंगर का वितरण शुरू किया गया।
दो घंटे में ही दोनों स्थानों पर करीब तीन हजार लोगों के लिए बना लंगर समाप्त हो गया। चिल्ली वाली धर्मशाला में श्याम प्रचार समिति ने अन्नकूट का लंगर आयोजित किया। वहीं शिव नगर के शिव मंदिर में शिव नगर धर्मार्थ ट्रस्ट ने भंडारे की व्यवस्था की।
दोनों स्थानों पर बाजरे की खिचड़ी और कढ़ी मुख्य रूप से परोसी गई। चिल्ली वाली धर्मशाला में हलवा और पूड़ी भी प्रसाद में शामिल थे। शिव नगर मंदिर में पूड़ी और आलू की सब्जी भी परोसी गई। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अन्नकूट पर्व का धार्मिक महत्व
अन्नकूट पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व गोवर्धन पूजा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाया था। उन्होंने इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठा लिया था। इसके बाद ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण के सम्मान में तरह-तरह के पकवान तैयार किए। उन्होंने इन पकवानों का भोग भगवान को लगाया था। इसी परंपरा के तहत गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का आयोजन किया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- --
अन्नकूट का अर्थ और भोग की परंपरा
अन्नकूट शब्द का अर्थ अन्न का समूह होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवान अर्पित किए जाते हैं। इनमें कई तरह की सब्जियां और व्यंजन शामिल होते हैं। कई स्थानों पर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने की भी परंपरा है। भगवान को भोग लगाने के बाद यह प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है। मान्यता है कि अन्नकूट का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
-- -- -- -- -- -- --
लंगर की विशेष तैयारी और वितरण
शहर की चिल्ली वाली धर्मशाला में लगे लंगर के बारे में प्रधान संजय गोयल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लंगर की तैयारी सोमवार रात से ही शुरू हो गई थी। पूरी रात सेवादारों ने सेवा दी और मंगलवार दोपहर तक लंगर बनकर तैयार हुआ। पूजा और आरती के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद लंगर का वितरण शुरू किया गया। अन्नकूट के इस लंगर की खास बात यह है कि लोग इसे अपने बर्तन में डलवाकर घर ले जाते हैं। भंडारे में एक हजार लीटर कढ़ी और सवा मण हलवा बनाया गया था।