{"_id":"6af34ca932f19b2a8d0d2315","slug":"districts-air-turns-toxic-after-diwali-aqi-reaches-390-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164398-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिवाली के बाद जहरीली हुई जिले की हवा, 390 पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिवाली के बाद जहरीली हुई जिले की हवा, 390 पहुंचा एक्यूआई
Tue, 10 Nov 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के आपातकाल वार्ड में दाखिल मरीज संवाद
फतेहाबाद। दिवाली के बाद जिले में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया। सुबह से आसमान में स्मॉग छाया रहा। जिससे दिनभर धूप नहीं निकली।
पटाखों के धुएं और पराली जलाने की घटनाओं से हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है। शहर में सुबह से ही धुएं और धूल की धुंध छाई रही। प्रदूषित हवा का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें सामने आ रही हैं। इन परेशानियों के चलते लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
प्रदूषण से बचाव के लिए लोग मास्क लगाकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे कई लोग मास्क पहने नजर आए। सरकारी और निजी कार्यालयों में भी कर्मचारी मास्क लगाकर काम करते दिखाई दिए। बढ़ता प्रदूषण बच्चों और बुजुर्गों के लिए अधिक चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं पहले से सांस और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पटाखों के साथ पराली का धुआं भी बढ़ा रहा प्रदूषण
दिवाली के बाद भी आतिशबाजी का सिलसिला थमा नहीं है। सोमवार रात को भी कई जगह पटाखे फोड़े गए जिससे वातावरण में धुआं बढ़ा और हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई। इसके अलावा खेतों में पराली जलाने की घटनाएं भी प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजह बन रही हैं। जिले में अब तक पराली जलाने के 11 मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन की निगरानी और रोकथाम के दावों के बावजूद खेतों में आग लगाने की घटनाएं जारी हैं।
-- -- -- -- --
जरूरी होने पर घरों से बाहर निकले
नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने लोगों को सुबह और देर शाम खुले में सैर करने से बचने की सलाह दी है। जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें। आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धोएं तथा सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।