फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vehicle insurance company agent issued fake policies, case registered

Fatehabad News: वाहन बीमा कंपनी के एजेंट ने की फर्जी पॉलिसियां, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vehicle insurance company agent issued fake policies, case registered
फतेहाबाद। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एक एजेंट ने चार पहिया वाहनों को दो पहिया वाहन दिखाकर उनके बीमा कर दिए। इससे जहां कंपनी को लाखों रुपये की चपत लगी है, वहीं ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंट ने करीब 39 चार पहिया वाहनाें को दो पहिया वाहन दिखाकर उनका बीमा किया है। इस मामले में फतेहाबाद शहर पुलिस ने कंपनी के शाखा मैनेजर की शिकायत पर एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी व कागजातों से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शाखा फतेहाबाद के मैनेजर सुभाष चंद्र मेहरा ने बताया कि उनकी कंपनी में फतेहाबाद के गढ़ी मोहल्ला निवासी राधेश्याम बतौर एजेंट वाहनाें का बीमा करता था। आरोपी राधेश्याम ने न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के साथ-साथ कंपनी के संभ्रात ग्राहकों के साथ या उनमें से कुछ के साथ साजबाज करके, एक सोचे-समझे षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी की और लाखों रुपये का गबन किया है। आरोपी ने कंपनी के ग्राहकों के चार पहिया वाहनों की इंश्योरेंस पॉलिसी की, जिसमें आरोपी ने शातिराना तरीके से उपरोक्त पॉलिसी में उनके वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर, चेसिस नंबर तथा वाहन की प्रकृति को दर्शाया, लेकिन आरोपी ने हर चार पहिया को पॉलिसी में दो पहिया वाहन दिखाकर पॉलिसी की और लाखों रुपयों का गबन किया। कंपनी के ग्राहकों के साथ विश्वासघात करते हुए या उनसे मिलकर, उन्हें और अपने आपको नाजायज ढंग से फायदा पहुंचाने के लिए और कंपनी को नुकसान पहुंचाने की नियत से ठगी की। मामला उस समय सामने आया जब इस मामले की जांच की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद कंपनी बोर्ड पैनल की जांच में मामला उजागर हुआ कि उपरोक्त आरोपी ने 39 वाहनों को दोपहिया दिखाकर उनका बीमा किया है। इसके बाद उसका पोर्टल बंद करके उसे निष्कासित कर दिया गया। उसे कई बार कारण बताओ नोटिस भी कंपनी की ओर से भेजे गए, लेकिन उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। इसलिए अब पुलिस में शिकायत दी गई है। सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed