फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   vehicle carrying players overturned after a tyre punctured in fatehabad, 16 players injured and four referred

फतेहाबाद में हादसा: खिलाड़ियों से भरी गाड़ी का टायर पंक्चर होने से पलटी, 16 खिलाड़ी घायल व चार रेफर

Sat, 28 Feb 2026 01:58 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: Naveen Updated Sat, 28 Feb 2026 01:58 PM IST
सार

खिलाड़ी आदमपुर क्षेत्र के गांव चूली बागड़ियान की फुटबाल एकेडमी में अभ्यास करते हैं। इन सभी खिलाड़ियों को गांव हरिपुरा में हो रहे टूर्नामेंट में खेलने जाना था। सभी खिलाड़ियों को टाटा मैजिक गाड़ी में सवार करके रवाना किया गया।

विज्ञापन
vehicle carrying players overturned after a tyre punctured in fatehabad, 16 players injured and four referred
खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव खाबड़ा कलां के पास शनिवार दोपहर को खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलट गई। गाड़ी का टायर पंक्चर होने से अनियंत्रित हो गई और खेत में पलट गई। खिलाड़ी हिसार जिले के गांव चूली बागड़ियान से गांव हरिपुरा खेलने जा रहे थे। इसमें फुटबाल खिलाड़ी सवार थे। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और खिलाड़ियों को गाड़ी से बाहर निकालकर भट्टू सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चार खिलाड़ियों को फतेहाबाद रेफर किया गया और बाकि प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई, एक खिलाड़ी को फ्रेक्चर हुआ है।

विज्ञापन


खिलाड़ी आदमपुर क्षेत्र के गांव चूली बागड़ियान की फुटबाल एकेडमी में अभ्यास करते हैं। इन सभी खिलाड़ियों को गांव हरिपुरा में हो रहे टूर्नामेंट में खेलने जाना था। सभी खिलाड़ियों को टाटा मैजिक गाड़ी में सवार करके रवाना किया गया। जैसे ही गाड़ी खाबड़ा कलां के पास पहुंची, तो अचानक टायर पंक्चर हो गया। इससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे खेत में पलट गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और एक-एक करके सभी खिलाड़ियों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की गई। अस्पताल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी विजय, बिल्लू, सुनील, दिनेश व क्षतिज को फतेहाबाद रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त पंकज, अमन, विकास, हिमांशु, ज्ञानेंद्र, मुकेश, रोहतास, कुलदीप, अनुज को प्राथमिक उपचार दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही खिलाड़ियों के अभिभावक भी अस्पताल में पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed