फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccine will not spoil in the field for 18 hours, new technology comes with fridge free vaccine carrier

फील्ड में 18 घंटे तक खराब नहीं होगी वैक्सीन, आई नई तकनीक के फ्रिज फ्री वैक्सीन कैरियर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Vaccine will not spoil in the field for 18 hours, new technology comes with fridge free vaccine carrier
फतेहाबाद। जिला वैक्सीन स्टोर से फील्ड में जाने वाली वैक्सीन अब खराब नहीं होगी। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की भी टेंशन अब खत्म होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने नई तकनीक के फ्रिज फ्री वैक्सीन कैरियर भेजे है। इसमें 18 घंटे तक वैक्सीन सुरक्षित रह सकेगी। वैक्सीन कैरियर में आईसपैक को कंडीशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वैक्सीन कैरियर में 2 से 8 डिग्री तक तापमान रहेगा।
विज्ञापन

वैक्सीन फ्रिज फ्री कैरियर में करीब 18 घंटे तक सुरक्षित रहेगा। जिले को नई तकनीक के 1100 फ्रिज फ्री वैक्सीन कैरियर मिले है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने फील्ड में भेज दिया है। कोरोना टीकाकरण के चलते फील्ड में जाने वाली टीम को इस समय सबसे ज्यादा वैक्सीन कैरियर की जरूरत होती है। संवाद
विज्ञापन

ऐसे काम करेंगे नई तकनीक के वैक्सीन कैरियर
जिला वैक्सीन स्टोर से जब फील्ड में वैक्सीन भेजी जाती है तो उसे उसी तापमान में रखना जरूरी होता है। वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री तक तापमान की जरूरत होती है। लेकिन आईसपैक का तापमान माइनस 15 से 25 डिग्री तक होता है। 2 से 8 डिग्री तक तापमान लाने के लिए इसे आईसपैक को कंडीशन करना पड़ता है। इसके बाद आईसपैक को कैरियर में रखकर उसके साथ वैक्सीन रख दी जाती थी। इस दौरान वैक्सीन 11 घंटे तक सुरक्षित रहती। कई बार वैक्सीन खराब भी हो जाती। लेकिन अब जो नई तकनीक के वैक्सीन कैरियर आए हैं उसमें आईसपैक को कंडीशन करने की जरूरत नहीं है। आईसपैक के लिए अलग से जगह रखी गई है और उसके साथ वैक्सीन के लिए अलग जगह है। वैक्सीन कैरियर में तापमान 2 से 8 डिग्री तक रहेगा और इसमें वैक्सीन 18 घंटे तक सुरक्षित रह सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 तरह की वैक्सीन को भेजा जाता है कैरियर में
कोरोना टीकाकरण के अलावा फील्ड में समय-समय पर टीकाकरण अभियान होता है। शिशुओं को स्वास्थ्यकेंद्रों के अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों में टीके लगाए जाते है। फील्ड में कोविशील्ड, कोवैक्सीन, पीसीवी, आईपीवी, एमआर, बीसीजी, रोटा, आईपीवी, हेपा, पेंटा और टीडी वैक्सीन इसी कैरियर के द्वारा ही भेजी जाती है।

कोट
टीकाकरण शिविरों में वैक्सीन ले जाने के लिए अब नए तकनीक के वैक्सीन कैरियर आ गए हैं। जिले को 1100 वैक्सीन कैरियर मिले है। इसमें आईसपैक को कंडीशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- बलवान सिंह, इंचार्ज, जिला वैक्सीन केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed