फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccination target remained incomplete on first day, 6867 people including 5815 elderly people got corona vaccine applied

वैक्सीनेशन लक्ष्य पहले दिन रहा अधूरा, 5815 बुजुर्गों समेत 6867 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Mon, 22 Mar 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Vaccination target remained incomplete on first day, 6867 people including 5815 elderly people got corona vaccine applied
फतेहाबाद में वैक्सीन लगवाती बुजुर्ग महिला। - फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों के 80 केंद्रों पर टीकाकरण किए गए। टीकाकरण के लिए 9680 का लक्ष्य रखा गया, लेकिन अधूरा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को 6867 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। 5815 बुजुर्गों ने मेगा कैंप में वैक्सीन लगवाई। रिपोर्ट के मुताबिक 6701 लोगों को वैक्सीन की पहली और 161 को दूसरी डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेगा कैंप में कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई गई। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग मेगा कैंप का आयोजन करेगा। दो दिन में वैक्सीनेशन का 20 हजार का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

जानिए कितने लोगों को लगाई गई वैक्सीन
- 80 केंद्रों पर लगा वैक्सीनेशन कैंप
- 29 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 102 ने दूसरी डोज लगवाई
- 106 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली और 59 ने दूसरी डोज लगवाई
- गंभीर बीमारी से पीड़ित 751 लोगों ने लगवाई पहली डोज
- 5815 बुजुर्गों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई
दो निजी अस्पतालों में लगे कैंप
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में दो निजी अस्पतालों में टीकाकरण कैंप लगाए। फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल में 13 व टोहाना के जैन समाधि अस्पताल में 26 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मंगलवार को पूरा कर लिया जाएगा। काफी संख्या में बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे है। लोगों से भी अपील है कि वह टीका जरूर लगवाएं ये सुरक्षित है।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed