फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccination of health workers stopped

स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण बंद, 10 फ्रंटलाइन वर्करों ने ही लगवाई वैक्सीन

Fri, 26 Feb 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of health workers stopped
कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र। - फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मचारियों का बंद कर दिया गया। अब स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज नहीं लगाएगा। यानी की इनका नया टीकाकरण नहीं होगा। 25 फरवरी तक डेडलाइन थी जो कि पूरी हो गई है। इसके चलते शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज नहीं लगाई गई। 16 जनवरी को शुरू हुए अभियान के दौरान इन्हीं से शुरूआत हुई थी। फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण को लेकर आगे नहीं आ रहे है। शुक्रवार को सात केंद्रों पर सेशन लगाया गया। 240 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया। लेकिन 10 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज तथा 173 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

22 हजार वैक्सीन की आ चुकी है डोज : जिले में अब तक कोरोना वैक्सीन की 21820 डोज आ चुकी है। इसमें 13820 डोज को विशिल्ड की आई है। इसके अलावा आठ हजार डोज को वैक्सीन की आई है। अधिकारियों की माने तो अभी तक को वैक्सीन की शुरूआत नहीं की गई है।
विज्ञापन

टोहाना में मिला कोरोना संक्रमित मरीज : कोरोना संक्रमण का शुक्रवार को नया मामला सामने आया है। टोहाना में कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 184 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें एक मरीज संक्रमित मिला है। जिले में अब कोरोना सक्रिय केसों की संख्या 10 हो गई है। अब तक जिले में 119 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर आगे नहीं आ रहे है। 50 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed