फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vaccination of 954 people done at 29 centers

29 केंद्रों पर 954 लोगों का हुआ टीकाकरण

Tue, 09 Mar 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 954 people done at 29 centers
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते एफएसओ सुरेंद्र पूनिया। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेशन लगाए गए। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में शामिल 954 पात्रों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। 655 बुजुर्गों ने मंगलवार को टीकाकरण करवाया। इसके अलावा गंभीर बीमारी से पीड़ित 73 मरीज भी टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल में टीका लगवाने के बाद दो बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ी लेकिन बाद में सामान्य हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगानी भी शुरू कर दी है। 55 पुलिसकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा मात्र चार ही पहली डोज लगवाने के लिए पहुंचे। पहले और दूसरे चरण में शामिल पात्रों को कोविशिल्ड तथा तीसरे चरण के पात्रों को को-वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जानिए कितने लोगों का हुआ कोरोना टीकाकरण
- 11 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली तथा 156 ने दूसरी डोज लगवाई
- 55 फ्रंटलाइन वर्कर्स नेे दूसरी डोज तथा 4 ने पहली डोज लगवाई
- गंभीर बीमारी से पीड़ित 73 पात्रों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई
- 655 बुजुर्गों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई
- जिले में मंगलवार को 743 लोगों ने पहली तथा 211 ने दूसरी डोज लगवाई
-----
एक संक्रमित मरीज मिला, दो हुए ठीक
जिले में कोरोना मरीज बढ़ने लगे हैं। सोमवार को तीन केस मिलने के बाद मंगलवार को रतिया ग्रामीण क्षेत्र में एक मरीज मिला है। इसके अलावा जिले से दो मरीज ठीक हुए है। जिले में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15 रह गई है। जिले में अब तक 4754 मरीज मिल चुके हैं इसमें 4620 मरीज ठीक हो चुके है। 119 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना टीकाकरण को लेकर बुजुर्ग जागरूक हो रहे हैं और आंकड़ा बढ़ रहा है। वैक्सीन सुरक्षित है और बुजुर्ग जरूर लगवाएं।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed