फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Used to beat people for bringing less dowry, upset married woman committed suicide by consuming poison

Fatehabad News: कम दहेज लाने पर करते थे मारपीट, परेशान विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Sun, 17 Nov 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 17 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Used to beat people for bringing less dowry, upset married woman committed suicide by consuming poison
रतिया। दहेज को लेकर मारपीट से परेशान रतिया में विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस बारे में सूचना मिलते ही रतिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के मूनक निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उसके भाई सतपाल की लड़की सर्बजीत कौर की शादी मार्च 2023 में गांव बुर्ज निवासी जयपाल के साथ हुई थी। सर्बजीत कौर की आठ महीने की बेटी भी है। शादी के बाद से ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए सर्बजीत कौर के साथ मारपीट करते थे। आरोप लगाते हुए कहा कि 15-20 दिन पहले सर्बजीत कौर को पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों का पता चला।
विज्ञापन

आरोप है कि जब सर्बजीत ने पति से इस बारे में पूछा तो उसने उसके साथ मारपीट की। शनिवार को सर्बजीत कौर का अपनी माता कांतो के पास फोन आया कि उसका पति जयपाल, सास पालो रानी व ससुर जगतार उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। वह उसे आकर ले जाए। इसके बाद वह सर्बजीत कौर को लाने की तैयारी कर रहे थे कि जयपाल का फोन आया कि वे रतिया के अस्पताल में आ जाएं, सर्बजीत कौर ने जहर निगल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे रतिया के सरकारी अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सक ने कहा कि जहर निगलने से सर्बजीत कौर की मौत हो गई है। जोगिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सर्बजीत कौर के पति, सास व ससुर द्वारा मारपीट करने से परेशान होकर उसकी भतीजी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed