फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uproar over black magic being performed on a girl, woman apologises

Fatehabad News: बच्ची से टोना-टोटका कराने पर हंगामा, महिला ने मांगी माफी

Mon, 05 Jan 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 05 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar over black magic being performed on a girl, woman apologises
फतेहाबाद। शहर के एक कॉलोनी में रविवार रात एक बच्ची से टोना-टोटका करवाने पर हंगामा हो गया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला बच्ची को अपने घर ले गई और कथित तौर पर उससे गद्दे के नीचे से चाबी उठवाकर ताला खुलवाने लगी। आरोप है कि इस दौरान उसने बच्ची का मुंह भी पकड़ लिया।
विज्ञापन


तभी बच्ची के परिवार वाले वहां पहुंच गए और उसे अपने साथ घर ले गए और हंगामा किया। महिला ने माफी मांगते हुए कहा कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगी। लोगों ने आरोप लगाया कि महिला ने किसी बाबा के कहने पर ऐसा किया था। फिलहाल, इस मामले की पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है, अगर आएगी तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन


मामला शहर के शिव चौक का बताया जा रहा है और इसको लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि रविवार शाम को उसकी दोनों बेटी गली में खेल रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला उसकी 8 वर्षीय बेटी को अपने घर ले गई थी। आरोप है कि महिला को ऐसा टोटका करने के लिए किसी बाबा ने कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि परिजनों व आसपास के लोगों द्वारा रोष जताने पर महिला ने माफी भी मांग ली। महिला ने कहा कि उससे गलती हो गई, भविष्य में ऐसा नहीं होगा। आरोप है कि महिला की बेटी मंदबुद्धि है। उन्हें पता चला है कि उसी को ठीक करने के चक्कर में किसी बाबा की बातों में आकर उसने ऐसा किया। बाबा ने महिला से कहा था कि अगर दस साल से छोटी किसी बच्ची से ताला खुलवाएगी तो तेरी बेटी ठीक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed