फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uproar over a cheque at Union Bank; manager and customer trade accusations.

Fatehabad News: यूनियन बैंक में चेक को लेकर हंगामा, मैनेजर और ग्राहक ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

Wed, 08 Jul 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Uproar over a cheque at Union Bank; manager and customer trade accusations.
हंगामा करने वाले व्यक्ति को बैंक में ले जाती पुलिस।
टोहाना। यूनियन बैंक टोहाना ब्रांच में मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे चेक पास करवाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप-प्रत्यारोप के बीच बैंक स्टाफ और ग्राहक आमने-सामने आ गए। सूचना पर 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन


बैंक के ब्रांच मैनेजर अजय गोयल के अनुसार उनके पास 7 लाख रुपये का आरटीजीएस चेक आया था। साइन मैच न होने पर उन्होंने खाताधारक को बुलाने के लिए कहा। इसी बात पर युवक गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी गई। गार्ड ने बाहर निकाला तो डंडा लेकर आ गया,साथ में 15-20 लोग भी थे। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए थाने में लिखित शिकायत और एसएचओ व डीएसपी कार्यालय में मेल भेजने की बात कही।
विज्ञापन


गार्ड राज सिंह ने कहा कि उन्होंने युवक को शांति से बाहर बैठाने की कोशिश की, लेकिन उसने महिला स्टाफ को भी गालियां दीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ चेक देने वाले ग्राहक गगन का कहना है कि साइन में मामूली फर्क था। वह खुद बैंक आए और दोबारा साइन करने को तैयार थे। गगन ने आरोप लगाया कि मैनेजर ने बदतमीजी की और बाहर निकलते ही गनमैन ने धक्के मारे गए। उन्होंने भी थाने में शिकायत दी है।

112 पर पहुंचे पुलिसकर्मी जगतार सिंह ने बताया कि कॉल मिलते ही वे भूना मोड़ से 3-4 मिनट में पहुंचे। एक युवक हंगामा कर रहा था। उसने कुछ लोगों को और बुला लिया था। हमने हालात काबू किया और डंडा छीन लिया। एसएचओ को सूचना दी, जिसके बाद अतिरिक्त फोर्स आई तो लोग भाग गए। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत आई है निष्पक्ष जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed