फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uproar in civil hospital

मेडिकल बोर्ड सात दिन बाद, मात्र डेढ़ घंटा जांच, लोगों ने नागरिक अस्पताल में किया हंगामा

Wed, 17 Feb 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Uproar in civil hospital
नागरिक अस्पताल में खड़े मेडिकल करवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Fatehabad
नागरिक अस्पताल में बुधवार को लगने वाले मेडिकल बोर्ड में जांच होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने कहा कि दो-दो माह से अस्पताल में चक्कर काट रहे है हालात यह है कि बोर्ड में आर्थो डाक्टर डेढ़ घंटा ही जांच कर रहा है। मात्र 10 से 15 लोगों की ही जांच हो रही है। हंगामा की सूचना मिलने के बाद अस्पताल चौकी टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। वहीं लोगों का गुस्सा देखते हुए वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी ने मामले में डॉक्टर की बैठक लेकर रोजाना पांच की जांच करने के आदेश दिए है। हंगामा कर रहे समैन से आए लीलूराम, रतिया से आई कैलाशो रानी, टोहाना से आए भीम सिंह व गुलाब सिंह ने कहा कि दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल में बुधवार को मेडिकल बोर्ड लगता है। बोर्ड में आर्थो डॉक्टर मात्र डेढ़ घंटा ही जांच करता है। दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक ही जांच होती है। इस दौरान भी डॉक्टर ओपीडी देखने या फिर इमरजेंसी केस देखने चला जाता है। इसके चलते हर सप्ताह 70 से 80 आवेदनकर्ताओं को वापस लौटना पड़ रहा है। मात्र 10 से 15 लोगों की ही जांच हो रही है। कई लोग ऐसे भी है जो चलने लायक नहीं है और उन्हें किराए पर गाड़ी में लाया जाता है। सुबह आठ बजे से अस्पताल में आकर खड़े हुए है लेकिन डेढ़ बजे शुरू होने वाला बोर्ड दो बजे तक शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

1500 रुपये किराए पर गाड़ी करके लाए : राजोदेवी ने बताया कि रतिया से अपने पति का मेडिकल करवाने के लिए आई है। किराये पर 1500 रुपये में गाड़ी करके लाई है। पिछले एक माह में तीन बार आ चुकी है लेकिन जब नंबर आता है तो पर्ची तक नहीं पकड़ी जाती है। आर्थो की ओपीडी के बाहर खड़े मरीज : 85
विज्ञापन

मेडिकल हुआ : 14
जिले में पहले हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं था, बोर्ड के लिए दूसरे जिले से डॉक्टर आता था। अब जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ आ गया है। बुधवार को इस संबंध में डॉक्टर के साथ मीटिंग हुई है। रोजाना पांच मरीजों की जांच की जाएगी और इसके अलावा जिस दिन बोर्ड होगा उस दिन पूरा समय दिया जाएगा। पुराने आवेदन ज्यादा होने के कारण दिक्कत आ रही है। - डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed