फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Up to 40 percent discount on surcharge on lump sum payment of house tax

Fatehabad News: गृहकर एकमुश्त भरने पर सरचार्ज पर मिलेगी 40 फीसदी तक की छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Up to 40 percent discount on surcharge on lump sum payment of house tax
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर शाखा। संवाद
फतेहाबाद। नगर निकाय ने गृहकर पर छूट एक बार फिर से जारी कर दी है। बकाया गृहकर एक मुश्त भरने पर सरचार्ज पर 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। नगर निकाय ने गृहकर पर तीसरी बार छूट जारी की है। इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है। ये छूट 28 फरवरी तक दी गई है।
विज्ञापन

नगर निकाय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक वर्ष 2010-11 से 2021-22 तक अगर किसी का गृहकर बकाया है तो वह सरचार्ज पर 40 फीसदी छूट के साथ भर सकता है। छूट का फायदा तभी मिलेगा जब एकमुश्त बकाया भरा जाएगा। नगर निकाय देरी से प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर डेढ़ प्रतिशत प्रति माह जुर्माना वसूलता है। नगर परिषद फतेहाबाद में करीब 30 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स सरकारी विभागों के भवनों पर बकाया है। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो करीब 16 करोड़ रुपये सरकारी भवनों पर ही गृहकर बकाया है। पिछले साल नगर परिषद ने 18 करोड़ रुपये गृहकर की रिकवरी की थी।
विज्ञापन


पहले दी गई है सौ और पचास फीसदी छूट
नगर निकाय ने गृहकर पर पहले 100 फीसदी छूट दी थी, इसके बाद जनवरी माह में 50 फीसदी की छूट दी गई। लेकिन 21 दिनों तक छूट को नहीं बढ़ाया गया और अब 40 फीसदी छूट का पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने एकमुश्त गृहकर भरने पर सरचार्ज पर 40 फीसदी की छूट दी गई है। प्रॉपर्टी मालिक 28 फरवरी तक बकाया गृहकर भरकर छूट का फायदा ले सकते हैं।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed