{"_id":"6a4d371dfb41c327bb095e7c","slug":"unresolved-questions-surrounding-the-murder-case-will-be-explored-during-the-four-day-remand-fatehabad-news-c-21-hsr1019-905524-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चार दिन के रिमांड में तलाशे जाएंगे हत्याकांड के अनसुलझे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चार दिन के रिमांड में तलाशे जाएंगे हत्याकांड के अनसुलझे सवाल
Tue, 07 Jul 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में हत्या आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी गांव खाराखेड़ी निवासी विनोद गोदारा, विक्रम और जिले सिंह उर्फ सेठी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को चार दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस आरोपियों से पता लगाएगी कि हत्या की साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे और वारदात को अंजाम देने का कारण क्या था। इसके अलावा हथियार कहां से लाए गए, किन वाहनों का इस्तेमाल किया गया और आरोपियों को शरण देने वालों की भूमिका क्या रही इसकी भी जांच की जाएगी।
पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का सीन भी दोबारा तैयार करवाएगी। इससे घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी। पुलिस जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विनोद और विक्रम आपस में भाई हैं जबकि जिले सिंह भी रिश्तेदारी में जुड़ा हुआ है। इस मामले में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी के भतीजे सौरव के बयान पर निलंबित सरपंच सहित पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
-
भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में किया गया कोर्ट में पेश
पुलिस ने मंगलवार दोपहर को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। तीन गाड़ियों में पुलिस आरोपियों को कोर्ट में लेकर पहुंची। इस दौरान काफी पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस ने कोर्ट से अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने और हथियार बरामदगी के लिए रिमांड मांगा था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने .32 बोर की पिस्तौल से पूर्व सरपंच खिलेरी को गोली मारी थी।
-
ढाबे पर चाय पीने दौरान की थी फायरिंग
शनिवार शाम को करीब सवा 6 बजे पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह खिलेरी की गोली मारकर हत्या की गई थी। खिलेरी रंगला पंजाब तड़का ढाबा पर मौजूद था और चाय पी रहा था। इस दौरान दीवार की ओट से आए हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की थी। मृतक खिलेरी के भतीजे सौरव ने आरोपी विनोद गोदारा व उसके परिवार के साथ हुए विवाद की रंजिश के चलते हत्या करने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा निलंबित सरपंच पर चुनावी रंजिश के चलते हत्या के आरोप लगे हैं।
-
पूर्व सरपंच की हत्या के आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में आरोपियों से हमले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
- विनोद कुमार, पुलिस प्रवक्ता।