फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Unhappy with the decoration of the city, Pradhan recommended sending the sanitation inspector on deputation.

Fatehabad News: शहर की सजावट से नाखुश प्रधान ने सफाई निरीक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भेजने की अनुशंसा की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Unhappy with the decoration of the city, Pradhan recommended sending the sanitation inspector on deputation.
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने बुधवार को सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह को प्रतिनियुक्ति पर भूना नगर पालिका में भेजने के लिए जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई को पत्र लिखा है। प्रधान का कहना है कि सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह की कार्यशैली ठीक नहीं है। बताया ये भी जा रहा है कि शहर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लड़ियां लगवाईं गई थीं लेकिन इन लड़ियों की गुणवत्ता सही नहीं थी और ये कई जगह बंद हो गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा भट्टू रोड, थाना रोड, रतिया रोड पर लाइटें नहीं लगाई गई। वहीं कर्मचारियों का ये भी कहना है कि इसको लेकर दो लाख का बजट था। इसमें लड़ियों के अलावा कई अन्य व्यवस्थाएं भी थीं। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची की तरफ से जिला नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह की कार्यशैली ठीक नहीं है। सफाई कर्मचारी यूनियन व लोगों की तरफ से बार-बार शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर मौखिक रूप से भी कहा गया लेकिन उनकी कार्यशैली में बदलाव नहीं हुआ। इसके चलते सफाई निरीक्षक की प्रतिनियुक्ति नगर पालिका भूना में की जाए।
विज्ञापन

---------
एसआई को जो काम कहा जाता है वह नहीं कर रहा है। बार-बार लोगों की तरफ से शिकायत मिल रही है। इसी के चलते जिला नगर आयुक्त को संबंधित एसआई की प्रतिनियुक्ति करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed