फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Under the sealing campaign, police cut challans of 383 vehicles by blockade at 69 places, 19 seized

Fatehabad News: सीलिंग अभियान के तहत 69 जगहों पर नाकेबंदी कर पुलिस ने 383 वाहनों के काटे चालान, 19 जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Under the sealing campaign, police cut challans of 383 vehicles by blockade at 69 places, 19 seized
फतेहाबाद में नाकेबंदी के दौरान वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। जिले में अपराध रोकने के लिए तीसरी बार पुलिस सड़कों पर उतरी। पुलिस ने वीरवार को पूरे जिले में सीलिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नाकेबंदी कर जिले भर की सीमाओं को सील किया गया। खुद एसपी आस्था मोदी काफी देर तक फील्ड में रहीं और नाकों पर जाकर निरीक्षण किया। सीलिंग प्लान में 69 स्थानों पर नाकेबंदी की गई जबकि 37 पेट्रोलिंग पार्टियां भी गश्त पर रहीं। पुलिस ने 2600 वाहनों को चेक किया। दस्तावेज अधूरे मिलने पर 383 वाहनों के चालान काटे गए और 19 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

जिले की राजस्थान, पंजाब के साथ लगती सीमाओं को सील कर नाकेबंदी की गई और बाहर से आने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की गई। एसपी आस्था मोदी ने हांसपुर रोड, मिनी बाईपास, अहरवां, बस स्टैंड चौकी के सामने आदि नाकों पर जाकर निरीक्षण किया। पुलिस की पिछले 15 दिनों में बढ़ी सक्रियता का असर भी दिखने लगा है। लगातार रातों को गश्त और चेकिंग अभियान चलाने से क्राइम के मामले बेहद कम हुए हैं। छीनाझपटी या बड़ा मामला तो दूर चोरियां भी थम गई है। शहरवासियों का कहना है कि अगर इसी तरह पुलिस सक्रियता रखे तो क्राइम को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन

नाकों पर तैनात किए गए 840 कर्मचारी
सीलिंग अभियान को लेकर पुलिस विभाग के 840 कर्मचारी नाकों पर तैनात किए गए थे। पुलिस कर्मियों ने आने-जाने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर भी रजिस्टर में दर्ज किए। इसके अलावा संदिग्ध युवकों की तलाशी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में तीसरी बार चलाया अभियान
एडीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने सीलिंग अभियान चलाया है। करीब 15 दिनों में पुलिस विभाग तीन बार सीलिंग अभियान चला चुका है। बुधवार रात को महिला थाना प्रभारी कविता ने रतिया रोड पर नाकेबंदी करके वाहन जांचे थे।

कोट
सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का प्रथम दायित्व है। जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने को ध्यान में रखते हुए सीलिंग अभियान चलाया है। पुलिस भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे अभियान चलती रहेगी।
-आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed