{"_id":"67800961429c55c1270832c9","slug":"uncle-dies-after-swallowing-poison-in-noorki-ahali-nephew-is-serious-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127597-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नूरकी अहली में जहर निगलने से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नूरकी अहली में जहर निगलने से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर
Thu, 09 Jan 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव नूरकी अहली में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना मंगलवार की बताई जा रही है और वीरवार को मौत हुई है। मामले में सदर पुलिस ने गांव नूरकी अहली मृतक हंसराज के बेटे सतपाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। वहीं थोड़ी देर बाद भतीजी 30 वर्षीय परमजीत ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हालांकि, भतीजी के लिए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना नहीं है। मृतक हंसराज के बेटे सतपाल ने बयान में बताया कि पिता शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और इससे तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई।