फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Unauthorized hotels built on National Highway will be closed, DC gave instructions

Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर अनधिकृत बने होटल किए जाएंगे बंद, डीसी ने दिए निर्देश

Thu, 20 Feb 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Unauthorized hotels built on National Highway will be closed, DC gave instructions
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सभागार में सडक़ सुरक्षा और सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी बैठक की अध्यक्ष
फतेहाबाद। उपायुक्त मनदीप कौर की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में सड़क सुरक्षा और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपायुक्त ने नेशनल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अनधिकृत रूप से बनाए गए होटलों को बंद करवाएं।
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और ब्लैक स्पॉट दूर करने को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में तय मानकों का सख्ती से पालन करें, ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके। सड़क सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी विभाग द्वारा लापरवाही बरती पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने रतिया शहर में निर्माणाधीन सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, प्रतीक हुड्डा, सुरेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीएमसी संजय बिश्रोई, जिप सीईओ सुरेश कुमार, डीएसपी हरपाल सिंह, डीडीपीओ अनूप सिंह, कार्यकारी अभियंता केसी कंबोज, देवेंद्र सिंह, संजीव सहारण, डीईटीसी आनंद, जीएम रोडवेज अजय दलाल, प्राचार्य सुरेंद्र ज्याणी, पीओ आईसीडीएस सुरजीता कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आरटीए चलाएगा जागरूकता अभियान

बैठक के दौरान आरटीए संजय बिश्नोई ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपने प्रयासों की जानकारी दी और सुझाव दिया कि सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

- ओवर स्पीड और बिना हेल्मट-सीट बेल्ट वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

डीसी ने यातायात पुलिस और आरटीए विभाग को निर्देश दिए कि वे सड़कों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करें और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करवाया जाए और बिना लाइसेंस या ओवर स्पीडिंग करने वालों पर सख्ती बरती जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे स्कूल वैनों की नियमित रूप से चेकिंग करें और मानदंड पूरा न करने वाले स्कूल वाहनों पर सख्ती बरते।


- एक माह में पेड़ों की छंटाई नहीं हुई तो होगी कार्रवाई

बैठक में डीसी ने कहा कि सड़क किनारे लगे पेड़ों की समय-समय पर छंटाई करवाने का काम किया जाए। वन विभाग को सड़क निर्माण करने वाली एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि पेड़ों की शाखाएं सड़क पर न झुकी हो, जिससे यातायात में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आगामी एक माह में जिले में सड़कों के दोनों ओर पेड़ों की छटाई करें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed