फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ultrasound facility closed for seven days in the hospital, notice posted

Fatehabad News: विशेषज्ञ नहीं, अस्पताल में सात दिन तक अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद

Mon, 16 Dec 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility closed for seven days in the hospital, notice posted
नागरिक अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड सेंटरसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ नहीं होने पर सात दिन तक अल्ट्रासाउंड सुविधा सोमवार से बंद हो गई है। गर्भवतियों को अब अल्ट्रासाउंड के लिए पैनल पर लिए सेंटर में जाना होगा। इस संबंध में जच्चा-बच्चा ब्लॉक में बनाए गए अल्ट्रासाउंड कक्ष पर नोटिस लगाया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में गर्भवती के लिए प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मोड पर अल्ट्रासाउंड सुविधा चल रही है। संचालक को मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग भुगतान करता है। गर्भवती को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर न भटकना पड़े इसलिए यहां पर सुविधा शुरू की गई। फिलहाल सोनोलॉजिस्ट के न आने के कारण 21 दिसंबर तक अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद की है। रविवार की छुट्टी होने के कारण सोमवार से ही अस्पताल में गर्भवती के अल्ट्रासाउंड हो पाएंगे।
विज्ञापन


- दोनों महिला रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर, गर्भवती परेशान

नागरिक अस्पताल में स्थायी रूप से और एनएचएम के तहत महिला रोग विशेषज्ञ तैनात हैं, लेकिन फिलहाल दोनों छुट्टी पर हैं। इसके चलते गर्भवतियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि महिला मेडिकल ऑफिसर गर्भवती का चेकअप कर रही हैं। अस्पताल में रोजाना 140 से 150 तक महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी होती है। पिछले दिनों लगाए गए शिविर में भी विभाग को निजी अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ को बुलाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विशेषज्ञ न होने के चलते अस्पताल में फिलहाल अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद है। हालांकि गर्भवतियों को परेशान नहीं होने दिया जा रहा है। गर्भवती को पैनल पर लिए गए दूसरे सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करवाया जा रहा है।

- डॉ. गुंजन बंसल, कार्यकारी एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed