{"_id":"67081668a8ded65b840ea860","slug":"uklana-bhuna-road-blocked-for-19-hours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-123524-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उकलाना-भूना रोड 19 घंटे तक किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उकलाना-भूना रोड 19 घंटे तक किया जाम
Thu, 10 Oct 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
उकलाना- भूना रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते किसान।
भूना। धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से परेशान किसानों ने लगातार 19 घंटे तक उकलाना-भूना मार्ग जाम रखा। किसानों ने बुधवार की रात सड़क पर ही गुजार कर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
किसान सभा ने वीरवार सुबह करीब 11 बजे धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद जाम खोल दिया। मगर प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर किसानों को पुन: परेशान किया गया तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। बता दें कि धान की खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने किसान सभा के नेता कामरेड रामस्वरूप ढाणी गोपाल के नेतृत्व में बुधवार दोपहर को अनाज मंडी गेट के सामने उकलाना-भूना सड़क पर जाम लगा दिया था। किसानों ने ट्रैक्टर सड़क के बीच में खड़े कर दिए थे।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी धान की सरकारी खरीद नहीं कर रहे बल्कि किसानों को नमी के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी राइस मिलर्स की शर्तों के साथ समझौता करने में देर कर रहे हैं क्योंकि इसके पीछे मिलर्स से मोटा कमीशन लिए जाने का सिस्टम चल रहा है। इसलिए किसानों की धान की फसल अनाज मंडी में कोड़ियों के भाव बिक रही है। मगर किसान इस हरकत को सहन नहीं करेंगे। इसके बाद प्रशासन की ओर से धान की खरीद वीरवार सुबह 11 बजे शुरू करवाई गई, तब जाकर किसानों व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।