फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two youths from Haryana stranded at Russia-Ukraine border

रूस-यूक्रेन सीमा पर फंसे हरियाणा के दो युवक: मां ने रोते हुए पीएम से लगाई गुहार, बेटे से नहीं हो रहा संपर्क

Sun, 14 Sep 2025 07:25 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 07:25 PM IST
सार

गांव कुम्हारिया के अंकित जांगड़ा और विजय कुमार का तीन दिन बाद भी परिवार से संपर्क नहीं हुआ है। परिवार मोबाइल फोन पर मैसेज कर रहा है, लेकिन नेटवर्क नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
Two youths from Haryana stranded at Russia-Ukraine border
रूस-यूक्रेन की सीमा पर फंसा युवक और उसकी मां - फोटो : संवाद

विस्तार

रूस-यूक्रेन की सीमा पर फंसे दो युवकों अंकित जांगड़ा उम्र 23 साल और विजय कुमार उम्र 25 साल का परिवार के लोगों से तीन दिन से पूरी तरह से संपर्क टूट गया है। बेटे अंकित से संपर्क नहीं होने के कारण उनकी मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। सुशीला ने रुंधे गले से बताया कि "जे सरकार म्हारी सुनाई करे तो हमारा बच्चा वापस आ जै, म्हे बहुत परेशान है। मुझे विश्वास है मोदी सरकार पै, बेटे जरूर अपने वतन लौटेंगे।"
विज्ञापन


गांव कुम्हारिया के अंकित जांगड़ा और विजय कुमार का तीन दिन बाद भी परिवार से संपर्क नहीं हुआ है। परिवार मोबाइल फोन पर मैसेज कर रहा है, लेकिन नेटवर्क नहीं आ रहा है। अंकित की मां सुशीला ने बताया कि परसों बात हुई, फिर कोई बात नहीं हुई। वीरवार रात को अंकित ने अपने भाई रघुबीर के मोबाइल फोन पर वॉइस मैसेज भेजा था कि बचा लो सुबह 5 बजे युद्ध क्षेत्र में ले जाएंगे। वहीं, विजय ने अपने भाई सुनील के पास मैसेज किया था। हालांकि इससे पहले रूस में दोनों के सोशल मीडिया एप डिलीट करवा दी गई थी। दोनों वीडियो कॉल के जरिये परिवार से संपर्क कर रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। वीडियो में दोनों सेना की वर्दी में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये कर्ज लेकर भेजा था विदेश

अंकित के भाई रघुबीर ने बताया कि उनके पिता राजमिस्त्री हैं। पिता ने पांच लाख रुपये कर्ज लेकर भाई को विदेश भेजा था। उम्मीद थी कि बेटा आर्थिक मदद करेगा, लेकिन अब मकान का निर्माण अधूरा है। विजय के भाई सुनील का कहना है कि गांव के कुछ लड़के पहले भी रूस जा चुके हैं। विजय सीएससी चलाता था और जून में ही रूस गया था, लेकिन वहां जाकर वह फंस गया है।

अब सरकार के हाथ में है सब कुछ

रघुबीर ने कहा भाई अंकित का अंतिम मैसेज यही आया था कि ये लोग हमें आगे लेकर जा रहे हैं। सरकार से प्रार्थना है कि मदद करें। सीएम सैनी से दो बार मिल चुके हैं। सीएम को कहा है कि वह स्टडी वीजा पर गए हैं, डंकी रूट के जरिये नहीं। उनके साथ जो हालात बने हैं वह उन्हें ही पता है। केंद्र और प्रदेश सरकार के हाथ में सब कुछ है। बच्चों की गलती है कि वे लालच में आ गए। पीएम मोदी से प्रार्थना है कि वे बच्चों को वहां से निकलवाएं। मदद के लिए वे विदेश मंत्रालय, की एंबेसी भी जा चुके हैं।



ये भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसे हरियाणा के दो युवक: नौकरी के बहाने सेना में किया भर्ती, वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed